10 ओट्रिविन मिस्ट वैन को दिखाई गई हरी झंडी, स्कूलों और स्थानीय समुदायों के बीच भी चलाए जाएंगे जागरूकता

Uncategorized

ओट्रिविन ने बेहतर सांस और वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘भारत ब्रीस बेटर’ पहल शुरू की

नई दिल्ली, 19 नवंबर, 2026: वायु प्रदूषण आज एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हेलियन के प्रमुख नेज़ल डिकंजेस्टेंट ब्रांड ओट्रिविन ने ‘भारत ब्रीस बेटर’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सांस से जुड़ी सेहत और वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करना और इस दिशा में जमीनी स्तर पर काम करना है।

इस पहल के तहत दिल्ली में 10 एंटी-स्मॉग मिस्ट वैन शुरू की गई हैं। यह देशभर में चलाए जाने वाले अभियान की पहली शुरुआत है। इन वैन में पानी की हल्की फुहार छोड़ने वाली मशीनें और हवा की गुणवत्ता जांचने की सुविधा है। ये वैन तय किए गए इलाकों में जाकर धूल कम करने के प्रयासों में मदद करेंगी। इसके जरिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने में सहयोग मिलेगा।

वायु प्रदूषण का असर सिर्फ हवा की गुणवत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के रोजमर्रा के जीवन, कामकाज, आने-जाने और बाहर समय बिताने के तरीके को भी प्रभावित करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, इस पहल का मकसद लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इस दिशा में कदम उठाने के लिए भी प्रेरित करना है।

इस पहल के तहत लोग एक आसान ‘स्कैन, सिलेक्ट और नॉमिनेट’ प्रक्रिया के जरिए उन इलाकों का नाम दे सकते हैं, जहां वे मिस्ट वैन को देखना चाहते हैं। इसके लिए स्थानीय निवासी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), स्कूल और अन्य समुदाय www.bharatbreathesbetter.com पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं या 7529-800-800 पर कॉल कर सकते हैं। लोगों से मिले सुझावों के आधार पर वैन के रूट तय किए जाएंगे, ताकि स्वच्छ हवा की दिशा में किए जा रहे प्रयास लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन सकें। यह पहल हेलियन के उस उद्देश्य के अनुरूप है, जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाना है।

इस पहल पर बात करते हुए, दीपाली अग्रवाल, हेड, वेलनेस एंड ओटीसी, हेलियन इंडिया सबकॉन्टिनेंट (ISC) ने कहा, “सांस से जुड़ी अच्छी सेहत हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए बहुत जरूरी है। एक जिम्मेदार ब्रांड के तौर पर, जो लोगों को हर दिन बेहतर सांस लेने और नाक की साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करता है हम मानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं है। हमें उन कारणों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, जो लोगों की सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। ‘भारत ब्रीस बेटर’ के जरिए हम वायु प्रदूषण से निपटने के मौजूदा प्रयासों में अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, इस पहल के माध्यम से हम स्थानीय समुदायों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य लोगों को एक साथ ला रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में मिस्ट वैन चलाने से लेकर स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने तक, हमारा प्रयास है कि सांस से जुड़ी सेहत के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग बात करें और इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। यह हेलियन के उस उद्देश्य को भी दर्शाता है, जिसके तहत हम मानवीय संवेदनशीलता के साथ लोगों को हर दिन बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए काम करते हैं।”

इस पहल का एक अहम हिस्सा स्कूलों में चलाया जाने वाला जागरूकता कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही सांस की सेहत और उसकी देखभाल के बारे में जानकारी देना है। इन कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर बच्चों को बताएंगे कि खराब हवा का उनकी सांस और सेहत पर क्या असर पड़ता है, वे अपनी सांस की सेहत का ध्यान कैसे रख सकते हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में कैसे योगदान दे सकते हैं। बच्चों को कम उम्र से ही इन बातों की जानकारी देकर उन्हें अपनी सेहत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

‘भारत ब्रीस बेटर’ के जरिए ओट्रिविन लोगों को सांस की सेहत के प्रति जागरूक बनाने और इस दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करना चाहता है। इस पहल का मानना है कि बेहतर सांस के लिए जागरूकता, सबकी भागीदारी और स्वच्छ वातावरण की दिशा में उठाए गए छोटे-छोटे कदम बेहद जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *