सिंधी, संस्कृति, परम्परा और विरासत को नई पीढ़ी तक पहचान देने का भव्य प्रयास,:-श्रीकांत भाटिया

बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली। सिंधी समाज देश की मूल भावनाओं से जुडा सभ्य समाज माना गया हैं,।
राजधानी दिल्ली से वर्षों से प्रकाशित हो रहा “सिंधी संवाद” समाचार पत्र राजनीति ,सांस्कृतिक सामाजिक मुद्दों को राष्ट्रहित मे मजबूती से उठाते हुए सरकार और समाज के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है। वरिष्ठ सम्पादक,समाजसेवी श्रीकांत भाटिया लंबे समय से सिंधी समाज की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस कड़ी में आगामी 27 मई 2026 समय शाम 5बजे को मावलंकार हॉल रफी मार्ग में “सिंधी संवाद” समाचार पत्र एवं सिंधी अकादमी के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक,और कला भव्य आयोजन किया जा रहा है।
श्रीकांत भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में सिंधी समाज की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक, खान-पान,पहनावा, संगीत और सामाजिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा।वहीं युवाओं को विशेष कर सिंधी समाज की सांस्कृतिक सामाजिक सरचनाओं और खान-पान से कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ना हैं और प्रत्येक नागरिकों को भी सिंधी समाज की परम्परा, सांसंस्कृति से अवगत कराना हैं।उन्होंने कहा,देशभर के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, गायक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
बता दे,कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रॉकस्टार नील तलरेजा, और दिल्ली की सुप्रसिद्ध रॉकस्टार में ईना लखमानी अपनी मखमली आवाज के जादू से दर्शकों का मन मोह लेगी इसके साथ ही सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वरदान टू फिल्म की अभिनेत्री सुमन चेलानी अहमदाबाद से आ रही है, साथ ही दिल्ली की संभ्रांत महिलाएं और 10 बच्चों का आकर्षण सिंधी पारंपरिक और सांस्कृतिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित होंगे , जो मौजूद सभी दर्शकों को अपनी कला से मनमोहित कर देंगे,ओर दिल्ली की ही सुप्रसिद्ध नित्यांगना वैशाली राज अपने ग्रुप के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी दिल्ली में पहली बार होगा यह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है।
यह आयोजन न केवल सिंधी समाज की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देगा, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top