
दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक समितियों एवं सम्माननीय क्षेत्रवासियों द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पिछले 9 दिनों में आयोजित रामलीला मंचन, दुर्गा पूजा महोत्सव, जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लोगों का अभिवादन स्वींकार किया।
इसी कड़ी में विजयदशमी के अवसर पर रमेश बिधूड़ी, के-ब्लाॅक कालकाजी, हंसराज सेठी वाटिका, कालकाजी, रामलीला ग्राऊण्ड बंगाली काॅलोनी तुगलकाबाद गाॅवं, रामलीला ग्राऊण्ड गली न0-24 के सामने डीडीए पार्क तुगलकाबाद एक्सटेंशन, रेलवे काॅलोनी व प्रहलादपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव पुतला दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए जहाॅं उपस्थित धार्मिक समितियों के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सांसद बिधूड़ी का अभिवादन किया गया।

उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी का यह पर्व भगवान श्री राम के 14 साल के वनवास और रावण वध कर बुराई पर अच्छाई का स्मरण कराता है तथा यह पर्व हम सभी को यह संदेश भी देता है कि चांहे अधर्म और बुराई की उम्र कितनी ही लंबी क्यों ना हो अंत में विजय हमेशा सत्य, धर्म की ही होती है।
इस अवसर पर धार्मिक समितियों के पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्माननीय निवासी उपस्थित थे।

