सर्वधर्म संभाव से मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, राखी बाँधे या ना बाँधे पर रक्षा हर बहन की हो :खोसला

Uncategorized


नई दिल्ली: दिल्ली के दिल कनाट प्लेस के राजीव गाँधी मेट्रो स्टेशन के पास रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही लोगों का ताँता लगा रहा,भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के सभी कार्य कर्ताओ के साथ काफ़ी संख्या मेँ आम नागरिक भी उपस्थित रहें. सर्व धर्म संभाव से रक्षाबंधन के पावन त्यौहार की भीम बिर्गेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने मुबारकबाद देते हुए कहा कि राखी तो एक धागा है, पर रक्षा एक धर्म है। उन्होंने कहा,बेटी सिर्फ अपनी बहन नहीं, हर बेटी बहन है, हमें सभी की रक्षा, सम्मान करना चाहिए।


राधा रानी, सीता माता, झांसी की रानी ,सावित्रीबाई फुले ,दुर्गा भाभी ,रानी पद्मावती हर लड़की में वही रूप है।
रक्षा का मतलब सिर्फ लड़ाई से बचाना नहीं, बल्कि -उसकी पढ़ाई का सम्मान करना! उसके सपनों को जगह देना!भीड़ में उसे असहज न होने देना!और जहाँ जरूरत हो, वहाँ आवाज बनना यही सच्चा रक्षा बंधन है।

खोसला ने बताया कि 28 अगस्त 2015 से शुरुआत हुई जिसकी प्रेरणा हमें स्व.प्रो भीम सिंह जी से मिली उनके आदेशानुसार नेशनल पैंथर्स पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजीव जोली खोसला व सभी कार्यकर्ता मिलकर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 7 के बाहर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई ने मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आने जाने वाली सभी महिलाओं से राखी बंधवाते है, वहीं,उन्हें तिरंगे का बिल्ला उपहार में दिया,एक चैनल की महिला रिपोर्टर भी वहाँ का नजारा देख कर उसने भी राखी बँधी,जाने आने वाली कई महिलाओं को आपत्ति भी थी मगर ज्यादातर महिलाएं चाहे वह पुलिस की वर्दी में थी या अन्य धर्म की उन्होंने भी रुक कर राखी बांधी सैकड़ो महिलाओं ने विभिन्न धर्म के लोगों की कलाइयों पर राखी बांधी और नेशनल पैंथर्स पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष राजीव जोली खोसला के सराहनीय कार्य की तारीफ भी की।


खोसला ने कहा कि हम सब का फर्ज है बहन -बेटियों की सुरक्षा करना हम सभी युवाओं से निवेदन करते हैं कि सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं जो बहने गुमराह होकर रास्ते से भटक जाती हैं उन्हें भी रास्ते पर लाना हम सब का फर्ज है।
अंत मेँ पड़ोसी देश नेपाल मेँ हुए भयंकर आपदा मेँ मौन रख उनके लिए प्रार्थना भी की वहीं भारत सरकार द्वारा जल्द भेजी गई सहायता समाग्री की प्रशांसा करते हुए कहा हमारा कर्तव्य है की पड़ोसियों का भी ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *