सरदार @150यूनिट मार्च तुगलकाबाद गाँव औऱ पुल प्रहलाद पुर मेँ पूर्व सांसद रमेश विधुड़ी के नेतृत्व मेँ निकली

प्रेस विज्ञप्ति

पुल प्रहलादपुर और तुगलकाबाद गाॅंव में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में निकाला गया यूनिटी मार्च…

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी द्वारा किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक ले जाना था।

यह पदयात्रा पुल प्रहलादपुर में निकाली गई जिसके बाद तुगलकाबाद वार्ड में गली न0-4 छुरिया मोहल्ला (बंगाली काॅलोनी) तुगलकाबाद से शुरू हुई और नौघरा मोहल्ला गाॅंव तुगलकाबाद में समाप्त हुई। सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग इस पत्रयात्रा में शामिल हुए और यात्रा मार्ग पर जगह-जगह गाॅंव के लोगों ने पूर्ण उत्साह व जोश के साथ यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

पूर्व सांसद रमेंश बिधूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर उसकी नींव मजबूत की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के आदर्शों पर चल रहा है। देश आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है, यही एक भारत श्रेष्ठ भारत का मन्त्र है। भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है, जिसका श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल को जाता है। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारतीय गणराज्य की मजबूत नींव रखी। जिसमें हमारी युवा शक्ति सबसे बड़ा आधार बनकर उभर रही है। मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि सरदार पटेल जी के जीवन, संघर्ष और विचारधारा को गहराई से समझें तथा उनकी प्रेरणा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top