
सरदार पटेल के 151वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के तुगलकाबाद में पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी के नेतृत्व में विवेक बिधूड़ी फाउंडेशन व शिव आसरा ट्रस्ट के द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एकता दौड़ में दौड़े। इस दौड़ को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धि ने झंडा दिखाकर शुरू किया l

मौजूद युवाओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कि 2014 में सरदार पटेल की जयंती को मानने को लेकर देश के सभी प्रधानमंत्री ने एकता दौड़ की शुरुआत की तब से ही हम लोग दक्षिण दिल्ली में भी कार्यक्रम को कर रहे हैं सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक करने के लिए काम किया और अलग-अलग रियासतों में बटे देश को एक कर एकजुट किया उनके इस योगदान को याद करने के लिए युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हम लोग इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और लगातार करते रहते है उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और मौजूद युवाओं का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान
कृष्णपाल गुर्जर और विनय सहस्त्रबुद्धि
ने देश के लिए सरदार पटेल के किए गए योगदान को याद किया आगे उन्होंने कहा कि देश अलग-अलग रियासतों में बांटा था जिसको एक करने का काम सरदार पटेल ने किया था और भारत को एकजुट किया था उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनका यह योगदान युवा पीढ़ी को पता रहे इसको लेकर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। इस एकता दौड़ का आयोजन पूर्व सांसद रमेश विधुरी के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें 5 साल से 14 वर्ष तक के हजार बच्चों ने दौड़ में भाग लिया जिसमें अलग-अलग आयु श्रेणी के बच्चों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार व तृतीय पुरस्कार दिया गया l साथ ही पुरस्कार के साथ धनराशि का चेक भी प्रदान किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया।
दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम बिधूड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

