

सरदार पटेल के 150 वीं जयंती पर तुगलकाबाद में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में आयोजित हुई एकता दौड़ जिसमें बढ़ चढ़कर युवाओं ने लिया हिस्सा।
सरदार पटेल के 150वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के तुगलकाबाद में पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एकता दौड़ में दौड़े।वहीं पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी बिहार चुनाव के व्यवस्था के कारण वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में में शामिल हुए और मौजूद युवाओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में सरदार पटेल की जयंती को मानने को लेकर देश के सभी प्रधानमंत्री ने एकता दौड़ की शुरुआत की तब से ही हम लोग दक्षिण दिल्ली में भी कार्यक्रम को कर रहे हैं

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-
सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक करने के लिए काम किया और अलग-अलग रियासतों में बटे देश को एक कर एकजुट किया उनके इस योगदान को याद करने के लिए युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हम लोग इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और लगातार करते रहते हैं आज व्यस्त होने के कारण पार्टी ने मुझे बिहार चुनाव में लगाया है तो मैं शरीर रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और मौजूद युवाओं का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विक्रम विधुरी ने देश के लिए सरदार पटेल के किए गए योगदान को याद किया आगे उन्होंने कहा कि देश अलग-अलग रियासतों में बांटा था जिसको एक करने का काम सरदार पटेल ने किया था और भारत को एकजुट किया था उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनका यह योगदान युवा पीढ़ी को पता रहे इसको लेकर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। इस एकता दौड़ का आयोजन पूर्व सांसद रमेश विधुरी के नेतृत्व में किया गया।
पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के बिहार चुनाव में व्यस्त रहने के बावजूद दक्षिणी दिल्ली एकता दौड़ का आयोजन किया गया l जिसमें 5 साल से 14 वर्ष तक के हजार बच्चों ने दौड़ में भाग लिया जिसमें अलग-अलग आयु श्रेणी के बच्चों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार व तृतीय पुरस्कार दिया गया l साथ ही पुरस्कार के साथ धनराशि का चेक भी प्रदान किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया।
