सदर बाजार में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से मजदूरों के सामने खाने का संकट

Uncategorized

नई दिल्ली। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सदर बाजार क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण मजदूरों के सामने भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
उन्होंने बताया कि एक तरफ गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई ढाबे और छोटे भोजनालय बंद होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जहां भोजन मिल भी रहा है, वहां इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इससे मजदूरों को दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिल पा रहा है।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सदर बाजार में काम करने वाले अधिकतर मजदूर दिहाड़ी पर निर्भर हैं। कामकाज कम होने के कारण उनकी मजदूरी भी पहले से घट गई है, ऐसे में महंगा खाना खरीदना उनके लिए और भी कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि हालात इतने मुश्किल हो गए हैं कि कई मजदूर मजबूर होकर अपने गांवों की ओर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि ढाबे और भोजनालय फिर से सामान्य रूप से चल सकें और मजदूरों को सस्ता भोजन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *