श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में इंडिया एआई इम्पैक्ट्स समिट 2026 का सफल आयोजन

Uncategorized

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय ने युवा कुंभ थीम के अंतर्गत दो दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट्स समिट 2026 का सफल आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों के 250 से अधिक छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। समिट का शुभारंभ पारंपरिक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ तथा प्राचार्या प्रो. नीलम गोयल ने स्वागत भाषण दिया। विशिष्ट वक्ताओं — डॉ. अमना मिर्ज़ा, श्री सुनील शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. डेज़ी कुमारी, श्री विवेक गुप्ता एवं प्रो. अर्चना कुमारी — ने समावेशी एआई, नैतिकता, अकादमिक-उद्योग सहयोग, रोजगार संभावनाएँ तथा जिम्मेदार मीडिया उपयोग पर अपने विचार साझा किए। 50 से अधिक छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुति और ऑन-द-स्पॉट एआई कंटेंट निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेकर नवाचार और व्यावहारिक सीख का प्रदर्शन किया। डॉ. मनीष कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत समिट रिपोर्ट में कार्यक्रम की शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। अंत में डॉ. रविंदर सिंह और डॉ. संजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *