
14 नवम्बर,बाल दिवस के मौके पर एमसीडी स्कूल पुष्पविहार में चाचा नेहरू को किया याद।
दक्षिणी दिल्ली :देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू जी की 146वीं जयंती पर आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाज सेवी डा.अनिल गुप्ता मुख्य अथिति के रूप में दिल्ली नगर निगम स्कूल पुष्प विहार सेक्टर 1में उपस्थित हुए। स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यकर्म का आयोजन किया जिसमे देश भक्ति के गीत,नेहरू जी पर नाट्य प्रस्तूती भी की गई,।
डा. अनिल कुमार गुप्ता ने नेहरू जी को देश का निर्माण पुरुष कहा, आजादी के लिए किया गए उनके कार्यों की सराहना करतें हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत जैसे गरीब देश को कम सांसधनों के बाद भी नई ऊर्जा देने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीतने वाले बच्चों को शील्ड के साथ सर्टिफिकेट भी दिए गए, वहीं सभी 275बच्चों को ठण्ड से बचाने के लिए उन्हें हुड्डी,(जैकेट)भी दी गई,वहीं आगे भी बच्चों को दिए जाते रहेंगे।
आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाज सेवी
डा.अनिल कुमार गुप्ता का कहना हैं बच्चों को शिक्षित होना चाहिए, तभी देश में तरक्की के नये रास्ते खुल सकते है।
डा. अनिल कुमार गुप्ता,आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से, बच्चों को हर संभव शिक्षित करने के लिए, बुजुर्गों को पेंशन,वहीं बुजुर्गों व अन्य भक्तों को हर महीने किसी न किसी धार्मिक स्थलों कि मुफ्त यात्रा,बस या रेल द्वारा करवाते रहते हैं। विधवाओ को सहयोग,वह औऱ जरूरत मंदो को राशन,मेडिकल सुविधा,भी प्रदान करतें हैं यात्रा का लाभ अभी तक लाखों भक्तगण उठा चुके हैं।वहीं बुकिंग जारी रहती हैं।
