वैश्यकुल का देशव्यापी विस्तार: जल्द शुरू होगा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान और वैश्य परिचय सम्मेलन

नई दिल्ली: वैश्यकुल की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को जनपथ स्थित वेस्टर्न कोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित करने और संस्था के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अरविंद गर्ग (संस्थापक एवं जिला अध्यक्ष भाजपा, चांदनी चौक) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने की।

प्रमुख घोषणाएं और चर्चाएं:
राष्ट्रीय सदस्यता अभियान: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरीश मित्तल ने बताया कि वैश्यकुल का विस्तार अब पूरे भारत में किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही ‘मिस कॉल’ आधारित एक बड़ा सदस्यता अभियान शुरू होगा और संस्था की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।

परिचय सम्मेलन: संस्था जल्द ही दिल्ली में एक भव्य ‘राष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ का आयोजन करेगी, जिससे समाज के परिवारों को जोड़ा जा सके।

अग्रोहा यात्रा की सफलता: महामंत्री अमित गोयल ने हाल ही में संपन्न हुई एक दिवसीय अग्रोहा धाम यात्रा की सफलता पर रिपोर्ट साझा की, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।

बैठक की शुरुआत महामंत्री श्री पवन सिंघल ने ईश वंदना और अतिथि परिचय से की। अंत में महामंत्री सतेंद्र अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top