विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने महान गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया; कहा—उनकी अमर आवाज़ पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

Uncategorized

नई दिल्ली,: 12 अप्रैल 2026:-दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने महान पार्श्व गायिका श्रीमती आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने शोक संदेश में श्री गुप्ता ने कहा कि श्रीमती भोंसले ने अपने गौरवशाली संगीत जीवन में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गीतों को अपनी मधुर आवाज़ दी। उनके गीत न केवल भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत रत्न श्रीमती लता मंगेशकर के निधन के बाद अब श्रीमती आशा भोंसले का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सुरीली और बहुआयामी आवाज़ ने दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया और देश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया।

श्री गुप्ता ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *