
वार्ड 167 प्राइमरी स्कूलों मे बच्चों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं, समाजसेवी डा.अनिल गुप्ता ने भेंट की नान स्लिप कारपेट।
दक्षिणी दिल्ली: समाज सेवी डा अनिल गुप्ता ने भरी सर्दी मे वार्ड 167 खानपुर मे नगर निगम सकूल मे अच्छी टाट- पटिया नहीं होने के कारण बच्चे पुरानी कारपेट पर बैठने को मजबूर थे। उसी स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 167 खानपुर, मे समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बच्चों के बैठने के लिए मीटिंग हॉल में नॉन-स्लिपरी कारपेट उपलब्ध करवाए, जिससे बच्चे ठंड से बचते हुए आराम से अपनी गतिविधियाँ कर सकें।इसके साथ ही डॉ. गुप्ता ने बच्चों को टॉफी वितरित की और शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित भी किया।
विश्व विख्यात समाज सेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा जब पता चला कि बच्चे ठंड में मीटिंग हॉल की ठंडी फर्श पर बैठकर प्रेयर और एक्टिविटीज़ करने को मजबूर हैं, तो तुरंत नॉन-स्लिपरी कारपेट का इंतज़ाम किया। आगे भी अगर किसी स्कूल में ऐसी समस्या होगी, तो मैं मदद के लिए हमेशा तैयार हूं।”
समाजसेवी डॉ. गुप्ता का यह प्रयास नई बात नहीं है। पिछले महीने भी उन्होंने सेक्टर-1 पुष्प विहार एमसीडी स्कूल में लगभग 300 बच्चों को जैकेट (हूडियाँ) वितरित की थीं, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि एमसीडी स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचाने की उचित व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई?जबकि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा निगम की पहली जिम्मेदारी होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. गुप्ता जैसे समाजसेवियों की पहल सराहनीय है, लेकिन एमसीडी को भी बच्चों की बुनियादी ज़रूरतों पर समय रहते कदम उठाने चाहिए।
