वन वर्ल्ड- वन फेमिली विश्व सांस्कृतिक महोत्स्व 2025,मे फिजी गणराज्य के मामहिम राष्ट्रपति ने बढ़ाई शोभा।

Uncategorized

वन वर्ल्ड वन फैमिली विश्व सांस्कृतिक महोत्सव-2025 में सम्मिलित हुए फिजी गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति

सत्य साई ग्राममुद्देनहल्ली – 17 नवम्बर 2025 : फिजी गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति ने अपनी उपस्थिति से ‘वन वर्ल्ड वन फैमिली विश्व सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ को गौरवान्वित किया

सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली – 17 नवम्बर 2025

सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली तब एक और प्रेरक अवसर का साक्षी हुआ जब फिजी गणराज्य के सातवें राष्ट्रपति महामहिम श्री राटू नैकामा तवाकेकोलाती लालाबलावू तथा फिजी की प्रथम महिला श्रीमती एमिली लालाबलावू महोदया ने वन वर्ल्ड वन फैमिली विश्व सांस्कृतिक महोत्सव-2025 के 93वें दिवस को अपनी उपस्थिति से गौरवांवित किया। महोत्सव के इस 93वें दिवस पर दक्षिण प्रशांत के सात द्वीपीय राष्ट्र— फिजी की संस्कृति, श्रद्धा और भ्रातृत्व का उत्सव मनाया गया, जो भारत एवं फिजी के बीच गहरी तथा स्थायी मैत्री को प्रतिबिंबित करता है।

यह आयोजन 100 देशों के इस महोत्सव में एकत्व, एकता, विश्वास एवं साझा मानवता के मूल्यों को आत्मसात किए हुए ‘वन वर्ल्ड वन फैमिली’ के सार्वभौमिक संदेश के अंतर्गत एकजुटता की चरम अवस्था का प्रतीक था। फिजी के राष्ट्रपति ने सत्य साई ग्राम में हुए इस समागम को विश्व के लिए वर्तमान में अत्यावश्यक – सौहार्द, प्रेम एवं सेवा की अभूतपूर्व अभिव्यक्ति बताया। राष्ट्रपति ने भारत में चल रही मानवतावादी पहलों तथा फिजी में डॉ. कृपाली टप्पू, श्री सुमीत टप्पू और टप्पू परिवार के नेतृत्व में फिजी स्थित साई प्रेमा फाउण्डेशन एवं श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के माध्यम से संचालित मानवतावादी पहलों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। फिजी में वर्ष 2016 से संचालित किए जा रहे इन उपक्रमों ने 421 निःशुल्क बाल्य हृदय शल्यचिकित्साओं, लगभग 46 लाख आहारों, तथा 1,50,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित करने वाली निःशुल्क हृदय-जाँचों एवं चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से अनेक फिजी निवासियों के जीवन को परिवर्तित किया है।

“स्वास्थ्य-सेवा को व्यापार से मुक्त करने” की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य साई ग्राम में स्थापित निःशुल्क, करुणामय और विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य-सेवा का यह मॉडल मानवता के लिए किए जा रहे महानतम सेवाकार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि मुद्देनहल्ली में जो कुछ भी हो रहा है, वह वास्तव में अभूतपूर्व है और विकासशील देशों के लिए एक मॉडल बन सकता है, जो लाखों जीवनों को उन्नत करने में सक्षम है। फिजी के राष्ट्रपति ने मिशन के कार्यों के प्रति फिजी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आश्वासन दिया कि सद्गुरु श्री मधुसूदन साई के किसी भी मानवतावादी कार्य हेतु आवश्यक सहयोग के लिए फिजी सरकार अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिजी के लोगों तथा विस्तृत प्रशांत क्षेत्र के हित में फिजी और वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के बीच सहयोग जारी रहेगा।

वर्तमान वर्ष के आरम्भ में, मानवतावादी सेवा हेतु अनुकरणीय योगदान के लिए वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु श्री मधुसूदन साई को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (सी.एफ.)’ से सम्मानित किया गया है। वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की श्रेणी में सम्मिलित हो गए हैं, जो इस विशिष्ट सम्मान को प्राप्त करने वाले अन्य एकमात्र भारतीय हैं।

अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सद्गुरु श्री मधुसूदन साई ने जोर देकर कहा कि वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन — फिजी, प्रशांत द्वीपों और समूचे विश्व के लोगों की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि ‘वन वर्ल्ड वन फैमिली’ (वसुधैव कुटुम्बकम्) मात्र एक कथन नहीं है, अपितु सामूहिक कार्यों के माध्यम से प्रत्यक्ष एक जीवंत सत्य है।

महोत्सव के इस दिन परम्परागत ‘आई-टाउकेई’ से प्रथानुरूप स्वागत और भारत तथा फिजी के बीच दीर्घकालिक बंधन एवं साझा सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाती फिजी के ‘प्रिमनाविया ग्रुप’ की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति सम्मिलित थी।

फिजी के महामहिम राष्ट्रपति – भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी महोत्सव में भाग लेने हेतु 23 नवम्बर 2025 तक भारत में सत्य साई ग्राम में ही निवास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *