लेक्सस इंडिया ने गुरुग्राम में अपना नया गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर शुरू किया, जिससे हरियाणा में कंपनी की पहुँच बढ़ेगी

Uncategorized

गुरुग्राम, 16 नवंबर, 2026: आज लेक्सस इंडिया ने गुरुग्राम में अपने नए गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर (जीईसी) का उद्घाटन किया। इससे भारत में ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। भारत में लग्जरी ऑटोमोटिव मार्केट लगातार बढ़ रहा है। आज लग्जरी मोबिलिटी की ओर ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। इसलिए लेक्सस देश में लग्जरी लेक्सस अनुभव ग्राहकों के समीप पहुँचाने के लिए अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

गुरुग्राम में यह नया गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर भारत टोयोटा सुशो किर्लोस्कर मोटर प्राईवेट लिमिटेड (बीटीटीकेएम) द्वारा स्थापित किया गया है। इसका ट्रेड नेम लेक्सस भारत है, जो किर्लोस्कर सिस्टम्स प्राईवेट लिमिटेड (केएसपीएल), टोयोटा सुशो इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (टीटीआईपीएल) और टोयोटा सुशो कॉर्पोरेशन (टीटीसी), जापान के बीच एक नया संयुक्त उपक्रम है। यह भारत में लग्जरी ऑटोमोटिव रिटेल अनुभव को बेहतर बनाने और लगातार अपनी पहुँच बढ़ाने की लेक्सस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसएक्सपीरिएंससेंटरकाउद्घाटनश्रीश्रीनिवासचिविकुला, मैनेजिंगडायरेक्टर, लेक्ससभारतऔरश्रीहिकारूइकेयुची, प्रेसिडेंट, लेक्ससइंडियानेकिया।इस अवसर पर डीलर पार्टनर्स, लेक्सस भारत, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर लीडर और प्रतिष्ठित मेहमान मौजूद थे।

नया गुरुग्राम जीईसी लेक्सस इंडिया के नेटवर्क विस्तार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले कंपनी ने अहमदाबाद, सूरत और पुणे में अपना जीईसी शुरू किया था, जिससे देश में ब्रांड की स्थिति मजबूत हुई। गुरुग्राम नई दिल्ली से लगा हुआ शहर है, जो भारत के प्रमुख बिजनेस और फाइनेंशियल केंद्रों में से एक है। यहाँ पर आईटी और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर मजबूत स्थिति में है, जिसके कारण यह बिजनेस, प्रोफेशनल्स और इन्वेस्टर्स के लिए पसंदीदा स्थान है। लेक्सस इंडिया का उद्देश्य देश में अपने गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर नेटवर्क को मजबूत बनाना तथा लग्जरी ग्राहकों के साथ ब्रांड का जुड़ाव और लेक्सस के प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज की उपलब्धता बढ़ाना है।

यह गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर लेक्सस की ‘‘सिंपल येट एलिगेंट’’ और ‘‘मिनिमल येट रिच’’ एक्सपीरिएंस की येट फिलॉसफी पर आधारित है और लग्जरी के लिए लेक्सस की आधुनिक अभिव्यक्ति पेश करता है। इस स्पेस में सॉफिस्टिकेटेड डिजाईन, इन्ट्यूटिव हॉस्पिटैलिटी और शानदार गेस्ट अनुभवों के साथ ऐसा वातावरण बनाया गया है, जो बहुत खुशनुमा अनुभव प्रदान करता है।

इसके अलावा, जीईसी में गेस्ट्स की जरूरतों को समझने, उनकी देखभाल करने और उन पर ध्यान देने की जापानी भावना, ओमोतेनाशी के साथ भारत में अतिथि देवो भव की संस्कृति का मेल है।

गुरुग्राम मेनए गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर में आने वाले ग्राहकों को लेक्सस के लग्जरी वाहन देखने और ब्रांड की मशहूर क्राफ्ट्समैनशिप, आधुनिक टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी सॉल्यूशंस का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। वो गुरुग्राम में ऑपरेशनल लेक्सस सर्विस पॉईंट (एलएसपी) पर अपने वाहन की सर्विसिंग भी करा सकेंगे।

वर्तमान में लेक्सस इंडिया के गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर मुंबई, नई दिल्ली, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोच्चि, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और गुरुग्राम में हैं, तथा कंपनी मुख्य लग्जरी मार्केट्स में अपने गेस्ट एक्सपीरिएंस को लगातार ग्राहकों के करीब लाने पर केंद्रित है।

लेक्सस इंडिया अपने आफ्टरसेल्स ईकोसिस्टम को भी मजबूत कर रहा है। गुरुग्राम में अपने सेल्स नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा, इस ब्रांड के पास 20 एलएसपी टच पॉईंट हैं। ये टच पॉईंट लेक्सस के गेस्ट्स को अपने ओनरशिप के पूरे सफर में ज्यादा सुविधा, एक्सेसिबिलिटी और पीस ऑफ माईंड प्रदान करेंगे।

इसके अलावा, लेक्सस इंडिया अपने ग्राहकों को ओनरशिप का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए अनेक वैल्यू-एडेड सेवाएं और बेहतर रोडसाईड असिस्टैंस प्रदान करता है। इनमें 5-ईयर रोडसाईड असिस्टैंस (आरएसए) पैकेज शामिल है, जो टोईंग, टैक्सी सर्विस और रिपैट्रिएशन जैसी सेवाओं को कवर करता है। इसके अलावा, लेक्सस इंडिया के सभी मॉडल 8 साल/200,000 किलोमीटरकीवैहिकलएवंहाईब्रिडबैटरीवॉरंटी** के साथ आते हैं, ताकि ग्राहकों को ओनरशिप के दौरान पूरी शांति मिले। साथ ही, आरएक्स, एनएक्स और ईएस मॉडलों के लिए लो ईएमआई और गारंटीड फ्यूचर रेजिड्युअल वैल्यू के साथ एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरिएंस और फाईनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। ग्राहकों के लिए कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर विकल्पों के साथ यूनिक लेक्सस लग्जरी केयर सर्विस पैकेज भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *