राष्ट्रोत्कर्ष का ध्येय — सनातन संस्कृति का प्रवाह विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Uncategorized

श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली में दिनांक 17–18 नवम्बर 2026 को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (ICPR) के वित्तीय अनुदान एवं प्रबोध ज्ञान केंद्र के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “राष्ट्रोत्कर्ष का ध्येय — सनातन संस्कृति का प्रवाह” का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में सारस्वत विशिष्ट अध्यक्ष श्री जे. नंदकुमार, राष्ट्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह एवं वरिष्ठ विचारक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सारस्वत विशिष्ट अतिथियों में डॉ. स्वदेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी; श्रीमती मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री, भारत सरकार; प्रो. (डॉ.) रामनाथ झा, संस्कृत एवं भारतीय अध्ययन विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय तथा प्रो. (डॉ.) सच्चिदानंद मिश्र, सदस्य-सचिव, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (ICPR) सम्मिलित होंगे।

संगोष्ठी के समापन सत्र में सारस्वत मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार शर्मा, पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार एवं पूर्व प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र के सारस्वत विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पूजा व्यास, निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) प्रभारी तथा श्री राहुल तिवारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), संस्थागत नेतृत्व एवं रणनीतिक मार्गदर्शन की भूमिका में सम्मिलित होंगे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीलम गोयल का मानना है कि इस संगोष्ठी के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव, राष्ट्रीय चेतना तथा भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति आत्मीय जुड़ाव की भावना और अधिक प्रगाढ़ होगी।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय संस्कृति की निरंतरता, राष्ट्रीय पुनरुत्थान तथा विकसित भारत के संकल्प को वैचारिक एवं अकादमिक आधार प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *