राष्ट्रोत्कर्ष का ध्येय — सनातन संस्कृति का प्रवाह विषय पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गरिमामय उद्घाटन

Uncategorized

सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय बोध को आत्मसात करने का आह्वान किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (ICPR) के वित्तीय अनुदान एवं प्रबोध ज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘राष्ट्रोत्कर्ष का ध्येय — सनातन संस्कृति का प्रवाह’ का उद्घाटन महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

संगोष्ठी संयोजिका सुश्री पूजा शर्मा ने प्रस्तावना में भारत को आध्यात्मिक भूमि बताते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय बोध को आत्मसात करने का आह्वान किया।

प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीलम गोयल ने शिक्षा, प्रेम एवं संस्कारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।

प्रो. (डॉ.) रामनाथ झा ने भारतीय दर्शन, भाषा तथा श्रेयस और निःश्रेयस की अवधारणाओं के माध्यम से सांस्कृतिक उत्कर्ष को स्पष्ट किया।

प्रो. सच्चिदानन्द मिश्र ने साहित्य, दर्शन, राजधर्म एवं अध्यात्म को राष्ट्रोत्कर्ष के आधारभूत तत्त्व बताया।

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने सांस्कृतिक मूल्यों के क्षरण पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को अपनी विरासत से पुनः जुड़ने की प्रेरणा दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री जे. नन्दकुमार ने संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के अन्तर्सम्बन्ध को विभिन्न उदाहरणों द्वारा स्पष्ट करते हुए सांस्कृतिक परम्पराओं के मूल भाव एवं दार्शनिक अर्थ को समझने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमना मिर्ज़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *