राष्ट्रगौरव की झलकः गंगा इंटरनेशनल स्कूल में आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर।

नई दिल्ली:- गंगा इंटरनेशनल स्कूल, हिरन कूदना के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर का चयन होना ऐसा सुनहरा अवसर रहा, जिसने वि‌द्यालय परिवार को गर्व और खुशी से भर दिया। इस अवसर ने राष्ट्रीय स्तर पर वि‌द्यालय को नई पहचान दिलवाई और साथ ही साथ वि‌द्यार्थियों के मन में खेलों के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच उत्पन्न की। इस ऐतिहासिक अवसर पर वि‌द्यालय परिसर की सुन्दरता देखते ही बन रही थी और इस ऊर्जा ने उत्सव का माहौल बना दिया।

नन्हें वि‌द्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छपर्चा तक सभी में अद्‌भुत जोश, उमंग और आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखने की ललक थी। वि‌द्यालय के कोने कोने से आने वाली इंडिया इंडिया के स्वरों में देशप्रेम और खेल भावना भरी हुई थी। वि‌द्यालय परिवार ने तिरंगे लहराते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। हर्षित राणा की आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय की स्वर्णिम यात्रा का आरम्भ गंगा इंटरनेशनल स्कूल से ही हुआ, यहाँ उन्हें वि‌द्यालय कोच श्रवण कुमार के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, अनुशासन और अवसर प्राप्त हुए। वि‌द्यालय की खेल व्यवस्था और अनुभवी प्रशिक्षकों के निर्देशन में उनकी प्रतिमा निरंतर निखरती गई और यहीं से उनके सपनों ने आकार लेना शुरू किया। यही वह भूमि है, जहाँ सफलता की मजबूत नींव रखी गई। आज हर्षिल राणा उन असंख्य युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो क्रिकेट के क्षेत्र में ऊँचाइ‌यों छूने का स्वप्न देखते हैं। हर्षित राणा के सहपाठी केशव त्यागी भावुक मन से अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि ‘मैदान में उसकी हर गैद पर तालियों गूंज उठती थीं। बचपन में हर्षित राणा थोड़े शरारती अवश्य रहे, किंतु उनके स्वभाव में कभी भी अहंकार नहीं रहा। स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने की उनकी तीव्र इच्छा कभी कम नहीं हुई। वे वि‌द्यालय के बाद भी लंबे समय तक अभ्यास करते थे और अपनी असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास उनकी सफलता की कुंजी है। उनका आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है. जो आज भी दबावपूर्ण परिस्थितियों में उन्हें संतुलित और मजबूत बनाए रखता है।”

उनके एक और बचपन के साथी आर्यन का कहना है कि

‘हर्षित राणा एक मेहनती और सुसंस्कृत व्यक्ति हैं। उन्हें अच्छे संस्कार और अनुशासन परिवार से विरासत में मिले है। वर्ष 2023 में 23 वर्ष की उस में उनका भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन होना उनकी मेहनत और प्रतिमा का प्रमाण है।

वि‌द्यालय ने ऐसे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों को तराशा है, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा सहित ईशांत शर्मा एवं रंजी स्तर के खिलाडी सुमित माथुर, राहुल डागर, मोहित शर्मा एवं सच्चिदानंद पांडे जैसे नाम शामिल है। देश को दुनिया में पहचान दिलवाने वाले अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय खिलाडियों के प्रतिभाशाली हाथों में वर्ल्ड कप को देखना सभी के लिए किसी सपने के साकार होने जैसा था। वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने सामने देखकर बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर अपार खुशी झलक रही थी।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के उद्देश्य से आईसीसी क्रिकेट क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें वि‌द्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आग लेकर क्रिकेट के प्रति अपने जान और लगाव का परिचय दिया। स्वर्णिम पलों को और सुनहरा रूप देते हुए वि‌द्यार्थियों ‌द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गई, जिनमें नृत्य व संगीत के माध्यम से देशप्रेम और खेल भावना की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति जोशी जी ने बच्चों को खेल का महत्व बताते हुए कहा कि खेल न सिर्फ जीत और हार का अनुभव कराते है. बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं।

इस अवसर पर वि‌द्यालय के अध्यक्ष माननीय श्री सुशील गुप्ता जी, सी.ई.ओ. श्री भरत गुप्ता जी लथा निर्देशक कर्नल अशोक कॉल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर के लिए वि‌द्यालय का चयन होने की उपलब्धि पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इससे विद्‌यार्थियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। उनके प्रेरणादायी शब्दों एवं मार्गदर्शन से वि‌द्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह का संचार हुआ।

विदयार्थियों और विदयालय परिवार के साथ समस्त अतिथिगणी को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निम्सदेह, आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर का यह आयोजन वि‌द्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top