
मृतक राकेश कुमार -फोटो फाइल।
नोयडा :- सरकारें कितना भी जागरूक कर लें लेकिन वाहन चालकों की रफ़्तार पर ब्रेक नहीं लग सकी जिससे कई लोग अकस्मात मौत के मुँह मे जा रहें हैं, ऐसा ही मामला दिखा गत दिनांक 1जून 2026 को प्रातः अपने कार्य क्षेत्र एनएचपीएल कम्पनी मे जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत राकेश कुमार निवासी ग्राम तैयबपुर सुजातगंज थाना ढोलना कासगंज उत्तर प्रदेश, अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ रहता हैं पत्नी और एक बच्चा भी हैं, घर मे अकेला कमाने वाला रोजगार के लिए नोएडा की भवन निर्माण कम्पनी मे जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, सुबह 11 बजे अपने कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारियों के साथ काम देख रहा था कि अचानक एक ट्रेक्टर तेज रफ़्तार से आया और राकेश कुमार को टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, तुरंत साथियों ने नजदीकि फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा मे भर्ती किया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर और पोस्टमार्टम करा परिवार को शव सौंप दिया ।
मृतक परिवार मे इकलौते कमाने वाले राकेश कुमार के माता-पिता खेती बाढ़ी कर गुजर बसर करतें है, अभी छः महीने पहले ही एक बच्चें का पिता बना था, पत्नी का रो – रो कर बुरा हाल हैं परिवार मे इकलौता कमाने वाला दो छोटे भाइयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी मृतक राकेश कुमार के कंधो पर थीं। वही ट्रेक्टर चालक फरार हैं और पुलिस एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही का भरोसा दें रही।
