मोदी सरकार तेहरान में फसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने के लिए उचित उपाय करें :पम्मा।

जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना ही लक्ष्य – परमजीत सिंह पम्मा

महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा के मुद्दों पर आवाज उठाएगा नेशनल अकाली दल

नेशनल अकाली दल युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष विंग बनाएगा

देशभर में कार्यकारिणी विस्तार की तैयारी, महिलाओं और युवाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी – परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दल सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर कार्य करेगा और देशभर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान महासंग्राम युद्ध में वहां फसे भारतीयों को जल्द वापस लाने के भी उचित उपाय करें मोदी सरकार ऐसे में हमारी संस्था हर संभव उनके साथ खड़ी हैं।

उन्होंने नेशनल अकाली दल की नई घोषित कार्यकारिणी में दलजीत सिंह चग्गर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया,इंद्रजीत सिंह अष्ट, हरमिंदर पाल सिंह बक्शी और परमिंदर सिंह सभरवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जसवीर सिंह सरना, विक्रांत मोहन, अमरजीत सिंह बंटी और जसविंदर सिंह सभरवाल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह मारवाह को नियुक्त किया गया है, जबकि वरिंदर आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सरना को सचिव और रश्मीत कौर बिंद्रा को सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि संगठन जल्द ही महिला, युवा, धर्म प्रचार, खेलकूद, ट्रेड और सांस्कृतिक विंग की भी घोषणा करेगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
परमजीत सिंह पम्मा स्पष्ट किया कि नेशनल अकाली दल का मुख्य उद्देश्य सत्ता की राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। संगठन समय-समय पर सरकार और प्रशासन तक आम जनता की आवाज पहुंचाने का कार्य करता रहेगा हम संगठन में हर वर्ग के लोगों को जोड़ेंगे,वहीं महंगाई,भ्रष्टाचार,आतंकवाद,व्यापारियों की समस्याएं, बच्चों के स्कूल और कॉलेज में दाखिले की दिक्कतें तथा बढ़ती स्कूल फीस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता उठाने के साथ,विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को खेल, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स में अत्यधिक समय व्यतीत कर रही है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है। संगठन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जो बच्चों और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकार से जोड़ने के साथ उनके मानसिक और बोद्धिक विकास पर भी जोर दिया जायेगा ।
अंत में उन्होंने कहा कि नेशनल अकाली दल पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर लोगों के हितों की आवाज उठाता रहा है और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ समाज के लिए कार्य करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top