माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में पोर्टर के 10,000 वें इलेक्ट्रिक ट्रक को हरी झंडी दिखाई

Uncategorized

यह समारोह सस्टेनेबल और तकनीक आधारित माल परिवहन के प्रति पोर्टर की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और भारत के शहरी लॉजिस्टिक इकोसिस्ट्म को कार्बन मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026 भारत की अग्रणी डिजिटल माल परिवहन एजेंसी, पोर्टर ने आज दिल्ली में अपने 10,000वें इलेक्ट्रिक ट्रक को हरी झंडी दिखाई। यह स्वच्छ और अधिक सस्टेनेबल शहरी लॉजिस्टिक्स की दिशा में भारत के बदलाव में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। इस कार्यक्रम में माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सस्ट्रेनेबल मोबिलिटी और ग्रीन लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारत के दृष्टिकोण पर आधारित एक सभा की उपस्थिति में औपचारिक रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाई।

यह माइलस्टोन भारतीय शहरों में स्वच्छ और बेहतर माल परिवहन को सक्षम करने के प्रति पोर्टर की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। पीएम गति शक्ति और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति द्वारा देश भर में माल परिवहन के तरीके को नया रूप दिए जाने के साथ, अब माल परिवहन को अधिक कार्यकुशल और सस्ट्रेनेबल बनाने पर तेजी से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

पोर्टर द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाए जाने से माल परिवहन से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही, इसका तकनीक-आधारित दृष्टिकोण खाली फेरों को कम करके एसेट यूटिलाइजेशन (संपत्ति के उपयोग) में सुधार करता है, जिससे ईंधन की खपत और माल परिवहन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

अब तक पोर्टर ने 185 करोड़ किलोमीटर के खाली फेरों को खत्म किया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के लिए ईंधन आयात में ₹1,000 करोड़ से अधिक की बचत हुई है। हर महीने 50,000 से अधिक चालू इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ और अगले 5 वर्षों में इस संख्या को चार गुना करने के लक्ष्य के साथ, कंपनी स्वच्छ शहरी माल परिवहन की ओर भारत के बदलाव में अपनी भूमिका निभा रही है।

इस कार्यक्रम के संबंध में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी जी ने कहा, “दिल्ली में पोर्टर के 10,000 वें इलेक्ट्रिक ट्रक को हरी झंडी दिखाना भारत के माल परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग का एक उत्साहजनक प्रतिबिंब है। पिछले एक दशक में, भारत ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक इकोसिस्ट्म बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, और इस यात्रा को आगे ले जाने के लिए अगले पांच से दस वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे। निरंतर नीतिगत समर्थन, अवसंरचना विकास और नवाचार के साथ, हमारे पास इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक किफायती, सुरक्षित और सुलभ बनाने के साथ-साथ विनिर्माण और निर्यात के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने का अवसर है।”

इस अवसर पर बोलते हुए, पोर्टर के को-फाउंडर एंड सीईओ, उत्तम डिग्ग्रा ने कहा, “यह पोर्टर के सफर में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है और भारत के माल परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ट्रकों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक ट्रकों में स्वच्छ माल परिवहन की ओर भारत के बदलाव का एक बड़ा हिस्सा बनने की क्षमता है, लेकिन बड़े पैमाने पर इन्हें अपनाने के लिए निरंतर नवाचार और ऐसे समाधानों की आवश्यकता होगी जो माल परिवहन संचालन की व्यावहारिक वास्तविकताओं को संबोधित करते हों, जिनमें वाहनों की परिचालन लागत और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर फाइनेंसिंग और उपयोग तक शामिल हैं। सड़क पर उतरने के बाद इन वाहनों का प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा। भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के अपने दृष्टिकोण की दिशा में काम कर रहा है, इसलिए हमें इस यात्रा में योगदान देने पर गर्व है।”

पोर्टर के को-फाउंडर एंड एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, प्रणव गोयल ने आगे कहा, “10,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों तक का सफर सहयोग का रहा है उन ड्राइवर-पार्टनर्स के साथ जिन्होंने इस बदलाव को अपनाया है, उन उन वाहन निर्माता कंपनियों और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चरके साथ जिन्होंने यह इकोसिस्ट्‌म बनाया है, और उन नीति निर्माताओं के साथ जिनकी दूरदर्शी सोच ने इसे संभव बनाया है। अब हमारा ध्यान इस गति को तेज करने पर है। यह केवल

स्वच्छ लॉजिस्टिक्स के बारे में नहीं है, यह एक ऐसा सकारात्मक चक्र बनाने के बारे में है जहां कार्यक्षमता सस्ट्रेनेबिलिटी और ड्राइवर-पार्टनर की आजीविका एक साथ विकसित हों।”

कार्यक्रम में ‘द फ्यूचर ऑफ ग्रीन लॉजिस्टिक्सः इलेक्ट्रिफिकेशन एंड एसेट यूटिलाइजेशन विषय पर एक पैनल चर्चा भी शामिल थी, जिसका संचालन डब्ल्‌यूआरआई इंडिया के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम डायरेक्टर, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट, क्लीन एयर एंड हाइड्रोजन, पवन मुलुकुटला ने किया। इस पैनल में सरकार, अनुसंधान और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि एक साथ आए, जिनमें पोर्टर के को-फाउंडर एंड सीईओ, उत्तम डिग्रा; यूलर मोटर्स के फाउंडर एंड सीईओ, सौरव कुमार; और बैटरी स्मार्ट के को-फाउंडर, पुलकित खुराना शामिल थे। चर्चाओं में इलेक्ट्रिक माल परिवहन को अपनाने में तेजी लाने, चार्जिंग और बैटरी-स्क्रैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, डिजिटल तकनीकों के माध्यम से फ्लीट उत्पादकता में सुधार करने, उपयोग को बेहतर बनाने व भीड़भाड़ को कम करने के लिए वाहनों की दोहरी उपयोगिता तलाशने और सस्टेनेबल माल परिवहन का समर्थन करने वाले नीतिगत ढांचे को सक्षम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस कार्यक्रम ने भारत की सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स यात्रा के अगले चरण को आगे बढ़ाने में सरकार और उद्योग के बीच निरंतर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। 50 शहरों में हर महीने 40 लाख से अधिक एमएसएमई और 6 लाख ड्राइवर-पार्टनर्स की सेवा करने वाली एक डिजिटल माल परिवहन एजेंसी के रूप में, पोर्टर व्यवसायों और ड्राइवर पार्टनर्स दोनों के लिए समान रूप से एक स्मार्ट, अधिक कुशल और लचीला माल परिवहन इकोसिस्ट्म बनाने हेतु तकनीक और सस्टेनेबल समाधानों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *