महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Uncategorized

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार
के विमान हादसे में आकस्मिक निधन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शांति प्रार्थना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए बताया कि अजित पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सुशासन एवं संगठन को सुदृढ़ करने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके असामयिक निधन से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया है । इस प्रस्ताव में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोकाकुpल परिवारजनों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है । इस अवसर पर एनसीपी कार्यालय अधीक्षक व प्रशासनिक अधिकारी चंदन बोस , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सभरवाल, मीडिया प्रभारी दीपाली अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *