भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है” — परमजीत सिंह पम्मा

Uncategorized

सदर बाजार में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सदर बाजार के कुतुब रोड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, राजेश कुमार, संदीप खन्ना, महासचिव रमेश सचदेवा, दीपक निम्भल, सचिन गगन खन्ना, तरुण सोनी, अभय सभरवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


जन्माष्टमी समारोह के दौरान व्यापारियों को भगवान श्रीकृष्ण के नाम का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। पूरे कुतुब रोड क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देने वाला पावन अवसर है। सदर बाजार की यही खूबसूरती है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर हर पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाते हैं।

पम्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से देश, समाज एवं व्यापारिक समुदाय की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *