बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली : बेस्ट क्योर फाउंडेशन और किटसॉल्ट एनर्जी ने भारत में ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और जीवनशैली समाधान पर विशेष ध्यान आकर्षित करतें हुए एक प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब मे किया गया।
बेस्ट क्योर फाउंडेशन और किटसॉल्ट एनर्जी जिनका नेतृत्व अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. कृष्णन सुथंथिरन ने किटसॉल्ट एनर्जी और बेस्ट क्योर फाउंडेशन की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा और जीवनशैली संबंधी चुनौतियों के लिए व्यापक समाधान प्रस्तुत किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें शाकाहारी भोजन ज्यादा प्रयोग मैं लाना चाहिए। जिससे जीवन शैली मैं बड़ा बदलाव हो सकता हैं।

डा. कृष्णन ने बताया कि कीटसॉल्ट एनर्जी का वेस्ट कोस्ट एनर्जी प्रोफाइल -लेटेस्ट एडवांस टेक्नोलोजी के तहत
कनाडा का वेस्ट कोस्ट एनर्जी /कमोडिटी कॉरिडोर प्रोजेक्ट है, जिस पर हम 2013 से काम कर रहे हैं यह प्रोजेक्ट पेसिफिक यूरोप के देशों तक कनाडियन क्रूड आयल , एनजीएल, पोटाश और उड़नियम का डायरेक्ट एक्सपोर्ट बढ़ाना था, जिसका आज के संदर्भ मैं व्यापक असर भारत मे भी होता, लेकिन अंतराष्ट्रीय राजनीति के चलते सही गति से नहीं बड़ सका।
डा.कृष्णन सुथंथिरन ने बताया कि हमारा प्रोजेक्ट मुख्य एडवांसस एंड प्रोजेक्ट कंपोनट्स मार्च 2026 तक
कम्पोनेंट के साथ “एनर्जी कॉरिडोर” नार्थस्टर्न बीसी से ऑब्जरवेटरी इंलेट तक डेडिकेटेड कॉरिडोर 700-750 किमी ड्यूल पाइपलाइन का प्रपोजल – कॉस्ट 40 बिलियन से अधिक डॉलर था जिसमे पाइपलाइन्स के माध्यम से क्रूड आयल, नेचुरल गैस लिक्विडस के लिए एक्सपीरेड स्पेक्टेरा पाइपलाइन कॉरिडोरस को प्रयोग करने का प्लान हैं जिससे ,ट्रेड नियमानुसार यूएस मार्किट के अलावा एशियन पेसीफिक्स तक लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए हम अभी प्रोवाइनेंसियल और फेडरल गवर्नमेंट से सपोर्ट मांग रहें हैं।
.डा.कृष्णन सुथंथिरन कहा किभारतीय सरकार को 2013–2026 के दौरान प्रस्तुत किए गए ऊर्जा और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान, जिनमें केई और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित किटसॉल्ट पोर्ट एवं टर्मिनल परियोजना भी शामिल है, इसका बडे पैमाने मे लाभ मिल सकेगा प्रस्तुत की हैं । केई अपनी समर्पित निर्यात बंदरगाह और ऑब्जर्वेटरी इनलेट स्थित टर्मिनल, जो किटसॉल्ट से 25 किलोमीटर दक्षिण में है, का उपयोग कर कनाडाई ऊर्जा और वस्तुओं को एशियाई बाज़ारों तक पहुंचाने की योजना से व्यापक लाभ हो सकता हैं ।
ग्लोबल बेस्ट क्योर फाउंडेशन, इंडिया द्वारा संचालित बेस्ट क्योर प्रो हेल्थ एंड मेडिकल सेंटर्स, जो कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह के निदान एवं उपचार पर केंद्रित हैं।प्रेस वार्ता मे
विश्व प्रतिनिधियों,नीति-निर्माताओं और संबंधित हितधारकों को ऐसे समग्र दृष्टिकोणों की जानकारी प्रदान करना हैं,जो सतत ऊर्जा विकास, उन्नत स्वास्थ्य सेवा और निवारक जीवनशैली रणनीतियों को एक साथ जोड़ते हैं।इस पर आने वाले समय मे और भी कॉन्फ्रेंस कराने की योजना हैं।

