फीस बढ़ोतरी और मनमानी पर भड़का नेशनल अकाली दल, आंदोलन की चेतावनी

Uncategorized

नई दिल्ली। प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढ़ाने और अभिभावकों पर दबाव बनाने के मुद्दे पर नेशनल अकाली दल ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा संस्थान अपनी मनमानी बंद करें, नहीं तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
पम्मा ने कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। शिक्षा के नाम पर आर्थिक बोझ डालना गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह ने भी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नेशनल अकाली दल सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *