कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल क़ी रिपोर्ट :-

नई दिल्ली : नेशनल अकाली दल की महिला विंग की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन ने अपने पदभार संभालने के बाद महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि वह देशभर की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेंगी और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भावना धवन ने अपने बयान में कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह सामाजिक असमानता हो, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हों या फिर अवसरों की कमी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला विंग इन सभी मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी और सरकार व संबंधित विभागों तक महिलाओं की आवाज पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर उन्होंने नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वह हृदय से धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी तथा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है। इसके लिए शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। महिला विंग देशभर में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।
पार्टी नेतृत्व ने भावना धवन की नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में महिला विंग और अधिक मजबूत होगी तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
नेशनल अकाली दल ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी।

