
➤ दिल्ली में भरे हुए गणना फॉर्म वितरण और संग्रह का काम शुरू।
नई दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखना है। विशेष पुनरीक्षण मे बीएलओ घर घर पहुंच कर मौजूदा निवासियों को दो फार्म दें रहें है, वहीं उनकी समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज से बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) द्वारा घर-घर जाकर भरे हुए गणना फॉर्म का वितरण और संग्रह का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह घर-घर सत्यापन अभियान 30.06.2026 से 29.07.2026 तक चलेगा।
वहीं,30.06.2026 तक प्राप्त आंकड़े इस प्रकार हैं:
गणना फॉर्म का वितरण: 1,68,291 गणना फॉर्म का संग्रह: 7,605 रहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे BLOs का सहयोग करें, गणना फॉर्म को सही-सही भरें और उसे BLO को जमा कराएं।

