
- कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों के कल्याण को सुनिश्चित करना
- प्रतिभागियों को वित्तीय योजना, स्वास्थ्य, वेलनेस एवं नए अवसरों पर मार्गदर्शन


- नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई कार्यशाला को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया
पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलछा ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला “Life After Retirement” का समापन किया।
दिल्ली पुलिस अकादमी द्वारा पहली बार 13 एवं 21 अप्रैल, 2026 को उन सभी रैंकों के पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप से तैयार कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो मार्च, अप्रैल एवं मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में सहज एवं सार्थक रूप से परिवर्तन के लिए तैयार करना था। दोनों सत्रों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना, निवेश जागरूकता एवं समग्र जीवन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अनूठी पहल में अप्रैल, मई और जून महीने में कुल 709 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ 13 अप्रैल को श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष आयुक्त पुलिस (अपराध) एवं श्री संजय कुमार, विशेष आयुक्त पुलिस (प्रशिक्षण) की उपस्थिति में हुआ।
कार्यशाला में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, संघ राज्य क्षेत्र सिविल सेवा तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
आयुक्त पुलिस श्री सतीश गोलछा का स्वागत श्री संजय कुमार, विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण) द्वारा किया गया। श्री आसिफ मोहम्मद अली, संयुक्त निदेशक, दिल्ली पुलिस अकादमी ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना एवं जीवन प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।
वित्तीय योजना सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णयों के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें व्यक्तिगत वित्तीय योजना एवं बजट, समझदारी से बचत एवं अनुशासित निवेश, पूंजी बाजार की मूल बातें तथा निवेश के विभिन्न विकल्प जैसे म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), शेयर बाजार एवं सोना आदि शामिल थे। साथ ही यह भी बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक साइबर फ्रॉड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है।
UTCS के विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ एवं नियमों की जानकारी दी, जिसमें ग्रेच्युटी, पेंशन एवं संबंधित प्रावधानों का विस्तृत विवरण शामिल था।
Axis Bank के अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने विभिन्न रैंकों के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसर, पुनर्नियोजन विकल्प एवं पेंशन खाता धारकों के लाभों के बारे में जानकारी दी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सा विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य एवं जीवनशैली प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, आयु-संबंधी शारीरिक परिवर्तन, पोषण संबंधी आवश्यकताएं, आहार योजना एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर श्री सतीश गोलछा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाती है, क्योंकि वर्षों की कठिन सेवा एवं अनुशासन के बाद दैनिक दिनचर्या में अचानक बदलाव आता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कर्मियों को सेवा के प्रारंभ से ही वित्तीय योजना का मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग एवं सामाजिक रूप से जुड़ा रहने का संदेश दिया, ताकि वे स्वस्थ, समृद्ध एवं संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।
इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त श्री रॉबिन हिबू, श्री राजेश खुराना, श्री नीरज ठाकुर, सुश्री गरिमा भटनागर, श्री रविंद्र सिंह यादव, श्री मधुप कुमार तिवारी, श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री डेविड लालरिनसांगा, श्री मनीष कुमार अग्रवाल, श्री अजय चौधरी, श्री विजय कुमार, श्री संजय कुमार एवं श्री के. जगदीशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उ

