टीसीएस इनक्विज़िटिव के- 2026 संस्करण का आगाज़, दिल्ली के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

Uncategorized

नई दिल्ली,: सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यवसाय समाधान प्रदान करने वाली, वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने (टीसीएस) अपनी प्रमुख इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता ‘टीसीएस इनक्विज़िटिव 2026’ की घोषणा की है, जिसके लिए दिल्ली के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं।

यह क्विज़ प्रतियोगिता अब अपने 28वें वर्ष में है। यह देश के युवा छात्रों के लिए एक सबसे पसंदीदा प्रतियोगिता बन चुकी है, जो उन्हें तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। साथ ही, यह उन्हें तेज़ी से बदलती दुनिया में दूसरों से आगे रहने की प्रेरणा देती है। टीसीएस इनक्विज़िटिव 2026′ खेल-खेल में सीखने की एक पहल है। इसमें कई अलग-अलग विषय शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र के साथ, प्री-यूनिवर्सिटी और जूनियर कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। यह क्विज़ देश के 12 शहरों में आयोजित की जाएगी पुणे, इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, भुवनेश्वर, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई हैं। हर शहर की सबसे बेहतरीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद वे मुंबई में होने वाले नेशनल फिनाले में मुकाबला करेंगी। पिछले साल दिल्ली के 50 स्कूलों की 232 टीमों ने इस क्विज़ में हिस्सा लिया था।

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुदीप कुन्नुमल ने कहा, ‘स्ट्रेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2025 ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी टूल के अनुसार, भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया का तीसरा सबसे प्रतिस्पर्धी देश है। यह भारत की डिजिटल यात्रा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव है।उन्होंने कहा जैसे-जैसे दुनिया एआई पर चलने वाले भविष्य की ओर बढ़ रही है, हम दुनिया के सबसे बड़े एआई-आधारित टेक्नोलॉजी सर्विसेस इकोसिस्ट्‌म में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह इकोसिस्ट्म इनोवेशन, समावेश और दीर्घकालिक मूल्स को बढ़ावा देगा। ‘टीसीएस इनक्विज़िटिव-2026’ जैसी पहलों के माध्यम से, हम छात्रों में उत्सावर्धन उनकी प्रतिभा को निखारना हैं। इसके साथ ही, हम अगली पीढ़ी को एआई की इस बदलाव लाने वाली क्षमता का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाना चाहते हैं।
प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएँ: https://www.tcs.com/inquizitive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *