जेन-जी की पसंद, नए दौर का उद्यम और रोजगार सृजन का नया मॉडल बन रहे हैं आधुनिक सैलून: जेम्स संगमा, सांसद राज्यसभा

Uncategorized

दिल्ली में चौथे यूनिसेक्स सैलून का नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में भव्य शुभारंभ; 50 से अधिक रोजगार के नये अवसर होंगे सृजित.

जेन-जी की पसंद, नए दौर का उद्यम और रोजगार सृजन का नया मॉडल बन रहा है ट्री ट्रेंड यूनिसैक्स सेलून।

अमन जीत कौर रिपोर्ट :-

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026 बदलती जीवनशैली, फैशन और पर्सनल ग्रूमिंग के प्रति जेन-जी (Gen-Z) की बढ़ती रुचि ने आधुनिक सैलून उद्योग के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। यह क्षेत्र युवाओं के लिए उद्यमिता और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। यह बात आज राजौरी गार्डन, नई दिल्ली में ट्रेस ट्रेंड्स (Tress Trends) यूनिसेक्स सैलून के चौथे आउटलेट के भव्य उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री जेम्स संगमा ने कही।

श्री संगमा ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी भी बन सकता है। स्टार्टअप और MSME क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से ब्यूटी, वेलनेस, फैशन और पर्सनल यूमिंग जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार सृजन के नए रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जेन-जी की बदलती पसंद और आधुनिक जीवनशैली ने सैलून उद्योग को एक नए स्वरूप में विकसित किया है। आज यह क्षेत्र केवल सौंदर्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र बन रहा है। उन्होंने ट्रेस ट्रेंड्स की विस्तार यात्रा की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ट्रेस ट्रेंड्स एक भारतीय MSME ब्रांड है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के विजन के अनुरूप भारतीय उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। कंपनी के दिल्ली में पहले से संचालित तीन सैलून के माध्यम से 150 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। राजौरी गार्डन में चौथे आउटलेट के शुभारंभ से 50 से अधिक अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर ट्रेस ट्रेंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नीरज गिरि ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य आधुनिक सैलून सेवाओं को नई पीढ़ी की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य पूरे देश में 200 से अधिक अत्याधुनिक यूनिसेक्स सैलून के माध्यम से अपने विस्तार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुशील कुमार दुबे ने कहा कि ट्रेस ट्रेंड्स का विस्तार केवल व्यावसायिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कौशल आधारित रोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक प्रयास है। कंपनी का प्रयास है कि आधुनिक सेवाओं के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं और भारतीय ब्रांड को नई पहचान मिले। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *