आरती बारोले, विधि खुराना और सीमा बंसल गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

नई दिल्ली, 16 अगस्त 2026: भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026, सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले का सफलतापूर्वक आयोजन किया। खूबसूरती, प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व में बदलाव और आधुनिक भारतीय महिला होने की पहचान की भावना से सजी यह शानदार शाम चार दिनों तक चले गहन ट्रेनिंग, एक्सपर्ट सेशंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रिहर्सल और स्टेज की तैयारी के बाद अपने भव्य समापन तक पहुंची। आरती बारोले, विधि खुराना और सीमा बंसल को क्रमशः सिल्वर, गोल्ड और एलीट कैटेगरी में गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।

सिल्वर श्रेणी में वंशिका दीक्षित को फर्स्ट रनर-अप और गरिमा भंसाली को सेकंड रनर-अप चुना गया। गोल्ड श्रेणी में जागृति चौधरी फर्स्ट रनर-अप और मेघा केंद्रेकर सेकंड रनर-अप रहीं। एलीट श्रेणी में रवनीत कौर फर्स्ट रनर-अप और डॉ. सुनीता टोंडगे सेकंड रनर-अप रहीं। इसके अतिरिक्त, शावली नायक को विशेष ‘मिसेज कर्वी’ खिताब से सम्मानित किया गया।
ग्रैंड फिनाले में 50 प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व में बदलाव और खुद को नए रूप में खोजने के सपनों के साथ गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया की इस यात्रा की शुरुआत की थी। परिवार और दोस्तों की हौसला-अफजाई के साथ-साथ सेलिब्रिटीज, ब्रांड पार्टनर्स और मीडिया की मौजूदगी में कंटेस्टेंट्स ने चार दिनों की अपनी यात्रा का मंच पर शानदार समापन किया।
इस शाम की जानी-मानी ज्यूरी में टीवी अभिनेता अंकित गेरा, अभिनेत्री दिविता जुनेजा, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रेयनु टंडन, भारतीय टेलीविजन की निर्माता एवं निर्देशक निवेदिता बसु, डिवा पेजेंट्स के निदेशक कार्ल मस्कारेन्हास तथा अभिनेत्री, गायिका एवं नर्सिंग प्रोफेशनल शिखा मल्होत्रा शामिल थीं।

टेलीविजन, सिनेमा, फैशन, प्रोडक्शन और पेजेंट्री के क्षेत्रों में अपने अनुभव के साथ ज्यूरी ने कंटेस्टेंट्स के ओवरऑल पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, प्रेजेंटेशन, स्टेज प्रेजेंस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया तथा सीजन 5 के विजेताओं और रनर-अप के चयन में अहम भूमिका निभाई।
ग्रैंड फिनाले की मेजबानी अभिनेता और सेलिब्रिटी होस्ट अमन वर्मा ने की। उनकी मौजूदगी ने शाम की ऊर्जा और ग्लैमर को और बढ़ा दिया।
ग्रैंड फिनाले से पहले चार दिनों की यात्रा को कंटेस्टेंट्स के लिए एक समग्र और ट्रांसफॉर्मेशन से भरा अनुभव के रूप में तैयार किया गया था। इसमें ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टैलेंट, आत्मविश्वास और स्टेज की तैयारी को शामिल किया गया। पहले दिन की शुरुआत खास और प्रेरणादायक अंदाज में पद्मश्री शोवना नारायण जी और अरोमाथेरेपी एक्सपर्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर की उपस्थिति से हुई।
टैलेंट राउंड में कंटेस्टेंट्स को अपना टैलेंट, रचनात्मकता और आत्मविश्वास दिखाने का अवसर मिला। इस राउंड का मूल्यांकन प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर रश्मि ग्रोवर; प्रसिद्ध लेखिका, उद्यमी एवं विजनरी तथा शहनाज हुसैन ग्रुप ऑफ कंपनीज की प्रेसिडेंट नेलोफर करीमभॉय; अभिनेता, इन्फ्लुएंसर, क्रिएटर, लेखक एवं निर्माता यशवी बग्गा; तथा लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर दीक्षा पवार ने किया।
इसके बाद सबटाइटल क्राउनिंग सेरमोनी, जिसमें काई इंडिया के जनरल मैनेजर और मार्केटिंग प्रमुख श्री केइची फुनाकोशी की खास उपस्थिति रही। समारोह में ब्रियो होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की प्रबंध निदेशक, वकील, उद्यमी सुश्री अवंतिका तोकस; गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2025 की रनर–अप सुश्री मीनू सिंह; मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट और एल्स्का क्लीनिक्स की संस्थापक डॉ. दीपाली भारद्वाज; अनुभवी पत्रकार और समाचार एंकर सुश्री प्रियंका शर्मा; तथा मनोचिकित्सक, व्यक्तित्व परिवर्तन विशेषज्ञ डॉ. चांदनी तुगनैत की भी खास उपस्थिति रही।
डिवा पेजेंट्स की निदेशक अंजना मस्कारेन्हस और कार्ल मस्कारेन्हस के मार्गदर्शन तथा शो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर पूजा सिंह के क्रिएटिव डायरेक्शन और कोरियोग्राफी में कंटेस्टेंट्स ने अपने आत्मविश्वास, प्रेजेंटेशन और स्टेज प्रेजेंस को निखारा। इस यात्रा का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक पेजेंट्री के लिए तैयार करना नहीं था, बल्कि उन्हें अपने भीतर की एक अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी पहचान खोजने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर गृहलक्ष्मी मैगजीन की एडिटर–इन–चीफ वंदना वर्मा ने कहा, “गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया कभी भी केवल ऐसी महिला को खोजने का मंच नहीं रहा है जो ताज पहन सके। यह हमेशा से ऐसा मंच रहा है जहां महिलाएं खुद को फिर से खोज सकें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर सकें और दोबारा सपने देखने की अनुमति खुद को दे सकें। इन चार दिनों में हमने 50 शानदार महिलाओं को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते, नई चीजें सीखते, एक–दूसरे का साथ देते और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते देखा है। हमारे लिए यह बदलाव फाइनल क्राउन जितना ही महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि उनकी यह यात्रा अनगिनत अन्य महिलाओं को प्रेरित करेगी कि वे भी अपने सपनों को अपने जीवन में जगह दें, चाहे वे जीवन के किसी भी पड़ाव पर हों।”

