गाड़ियों पर लगने वाले अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ परिवहन क्षेत्र का दिल्ली सरकार के खिलाफ 17 नवंबर को विशाल प्रदर्शन!

Uncategorized

परिवहन क्षेत्र का दिल्ली सरकार के खिलाफ 17 नवंबर को विशाल प्रदर्शन!

हजारों टैक्सी एवं बस ऑपरेटर, वाहन मालिक और चालक दिल्ली सचिवालय की ओर करेंगे कूच

नई दिल्ली | 16 नवंबर 2026

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार की परिवहन नीतियों के विरोध में 17 नवंबर 2026 को दिल्ली सचिवालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन में BS-IV डीजल बसों पर स्थायी प्रतिबंध, BS-IV डीजल टैक्सियों पर चार महीने का प्रतिबंध, भारी ट्रैफिक चालान, पैनिक बटन एवं व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) के नाम पर अत्यधिक खर्च और इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य रूप से अपनाने के दबाव सहित परिवहन क्षेत्र की वर्षों से लंबित समस्याओं को उठाया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय सम्राट ने कहा कि इन नीतियों के कारण हजारों वाहन मालिक और लाखों चालक आर्थिक संकट एवं बेरोजगारी की कगार पर पहुंच गए हैं। हमारी मांग है कि दिल्ली सरकार, भारत सरकार और CAQM हमारी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका न्यायसंगत समाधान करें।म सभी परिवहन कारोबारी, टैक्सी एवं बस ऑपरेटर, वाहन मालिक और चालक अपनी मांगों को लेकर एकत्रित होंगे तथा माता सुंदरी गुरुद्वारा साहिब के पास, बाल भवन, ITO से दिल्ली सचिवालय की ओर कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *