कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized

नई दिल्ली,:MY Bharat, दक्षिणी दिल्ली द्वारा कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (CVS), दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से 30 जुलाई 2026 को कॉलेज परिसर में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम सुश्री पूनम कुमारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के प्राचार्य, शिक्षकगण, MY Bharat के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नशा मुक्ति का संदेश प्रभावी रूप से युवाओं तक पहुंचाने के लिए कुल 8 विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज में भी नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को सही दिशा में लगाकर ही एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन युवाओं को “नशा मुक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की अपील के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *