
नई दिल्ली:बच्चों के पसंदीदा खेलो मेँ अब 26सितम्बर 2026से, दी ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल मेँ शुरू होगा दिल्ली एनसीआर मेँ एकमात्र “किडज़ानिया ओपन हाउस’, जहाँ अब युवाओं खास कर जेन जी को भी किडज़ानिया इंडिया मेँ अपने अनुभव साझा करने का अनुभव मिलेगा। इस ओपन हाउस में युवाओं, पेशेवरों और उनके मित्रों को रोल-प्ले, ऐडवेंचर और डिस्कवरी की दुनिया में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। इस ओपन हाउस में वे बच्चों बिना भी शामिल हो सकते हैं या उन्हें साथ भी ला सकते हैं।

किडज़ानिया ओपन हाउस , जिसमें व्यस्क लोग अपने रोज़मर्रा के कामों से ब्रेक लेकर खेलने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। यहां आने वाले आगंतुक 100 से ज्यादा रोल प्ले ऐक्टिविटीज़ में हिस्सा ले सकते हैं, गौरतलब है कि कुछ खास ऐक्टिविटीज़ के लिए कद और वज़न की पाबंदियां रहेंगी, और यहां पर कई ग्रुप गेम्स एवं इंट्रैक्टिव ऐक्सपीरियंस भी शामिल रहेंगे।

किडज़ानिया ओपन हाउस के आगामी संस्करण के बारे में किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “हमारे पहले किडज़ानिया ओपन हाउस को मिली प्रतिक्रिया ने उस बात को और पुख्ता कर दिया जो हम वर्षों से व्यस्कों से सुन रहे थे ‘हम कब आकर यह कर सकते हैं?’ हम बड़े हो गए हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोल-प्ले करने की इच्छा कभी सच में खत्म होती है। ओपन हाउस व्यस्कों को किडज़ानिया में आने, उस ऐहसास को फिर से जीवंत करने और अपने दोस्तों, सहकर्मियों, भाई-बहनों के साथ कुछ आनंददायक करने का अवसर प्रदान करता है। हम इसे एनसीआर में वापस लाने और लोगों को आमंत्रित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं-अब अपना मोबाइल फोन एक तरफ रखिए, थोड़ी प्रतिस्पर्धा कीजिए, कुछ नया करने की कोशिश कीजिए, खूब हंसिए-खिलखिलाईए और मिलजुल कर आनंद मनाईए।”

उन्होंने बताया कि,किडज़ानिया ने ओपन हाउस की शुरुआत व्यस्कों की ओर से आती मांग को देखते हुए की जो अपने बचपन की खुशियों और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते थे। यह पहल युवाओं को बिना बच्चों को साथ लाए-किडज़ानिया का अनुभव करने का मौका देती है, जिससे वे अपने लिए एक खास स्पेस बना पाते हैं ताकि अपने भीतर मौजूद बच्चे के साथ एक बार फिर से जुड़ पाएं। इस विशेष आयोजन में आगंतुक अपने दोस्तों, सहकर्मियों, भाई-बहनों के साथ इमर्सिव रोल प्ले का आनंद लेते हैं।
दिल्ली एनसीआर में किडज़ानिया ओपन हाउस शनिवार, 26 सितंबर 2026 को होगा, पार्क सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। आगंतुक ₹1,200 की कीमत वाले 5 घंटे के टिकट या ₹1,500 की कीमत वाले पूरे दिन के टिकट में से चुन सकते हैं। बच्चों और बड़ों के लिए कीमत एक जैसी रहेगी, जबकि बड़ों के टिकट में ₹400 का बोनस प्ले शामिल रहेगा। ओपन हाउस के दिनों में सामान्य कीमतें लागू नहीं होंगी।

