कलका, सिरसा- डीएसजीएमसी के ‘चंपत राय,संगत का खजाना खाली,, हाईकोर्ट मे गुरुद्वारा संपत्तियां गिरवी :सरना

Uncategorized

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली, — शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रमुख परमजीत सिंह सरना ने डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और उनके “वास्तविक बॉस” मनजिंदर सिंह सिरसा पर हमला तेज करते हुए उन्हें डीएसजीएमसी का “चंपत राय” करार दिया। सरना ने कहा कि इन लोगों ने सिख संस्था की वित्तीय स्थिति इतनी खराब कर दी है कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की देनदारी चुकाने के लिए दो प्रमुख गुरुद्वारा संपत्तियों को अदालत के सामने जमानत के तौर पर देने का हाफनामा दिया ।

सरना ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 7जुलाई के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर डीएसजीएमसी प्रबंधन ने अदालत में यह वचन दिया है कि वह दिल्ली की 10 एकड़ शाहदरा संपत्ति और हरियाणा के बिघार की 300 एकड़ जमीन को किसी तरह के भार से मुक्त रखेगा। यह वचन कर्मचारियों को अदालत की निगरानी में भुगतान की समय-सारणी लागू करने के लिए दिया गया है। सरना ने कहा कि इस घटनाक्रम ने मौजूदा प्रबंधन की “वित्तीय दिवालियापन” को उजागर कर दिया है।

सरना ने जोर देकर कहा कि “हरमीत सिंह कलका और उनके वास्तविक बॉस मनजिंदर सिंह सिरसा ही डीएसजीएमसी के असली चंपत राय हैं। इन्होंने गुरु की गोलक को लुटाने के बाद संगत का खजाना खाली कर दिया है और अब कर्मचारियों को भरोसा दिलाने के लिए गुरुद्वारा संपत्तियों को हाईकोर्ट के सामने रखना पड़ा है ताकि उनके कानूनी बकाए का भुगतान हो सके.।

अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए सरना ने कहा कि जब उन्होंने पद छोड़ा था तब डीएसजीएमसी के खजाने में ₹125 करोड़ का अधिशेष था।
वही आज प्रबंधन इस हालत में पहुंच गया है कि संगत की संपत्तियां वेतन भुगतान के लिए जमानत बन गई हैं। यह वर्षों की वित्तीय कुप्रबंधन और दशवंद की लूट का नतीजा है।
सरना ने कहा अगर कलका और सिरसा ने डीएसजीएमसी का ईमानदारी से प्रबंधन किया है, तो उन्हें डेलॉयट की ऑडिट रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक करनी चाहिए। इसे संगत के साथ साझा न करना इस बात को और पुख्ता करता है कि वे छिपा रहे हैं कि गुरु की गोलक के फंड को कैसे लूटा गया,।

पूर्व अध्यक्ष जी के ने कहा कि हाईकोर्ट का समय-समय पर हलफनामों के जरिए अनुपालन की निगरानी करने का फैसला वित्तीय स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है और समिति के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता की जरूरत को रेखांकित करता है।जल्द ही संगत के सामने इनके कारनामें आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *