उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा ग्रांट संबंधित स्कूलों को प्रेषित की गई :सुनील के. व्यास।

Uncategorized

लखनऊ ब्यूरो :समग्र शिक्षा राज्य परियोजना उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के लगभग 151 विद्यालयों में से 55 विद्यालयों की जांच कर उन्हें ग्रांट हेतु प्रस्तावित करते हुए भारत सरकार की नई शिक्षा नीति,और प्रशासन को प्रेषित कर अवगत कराया गया हैं,वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें ऐसे प्रयास किये जा रहें हैं। अथक
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श प्राइमरी स्कूल, नई बस्ती, झांसी के सरक्षक सुनील कुमार व्यास की कड़ी मेहनत रंग लाई है।


भारत सरकार द्वारा भेजी गई ग्रांट की विस्तृत रिपोर्ट के साथ उन्होंने ग्रांट हेतु भेजे गए विद्यालयों की सूची में प्रमुख रूप से निम्न विद्यालय शामिल हैं,आदर्श प्राइमरी स्कूल, नई बस्ती, झांसी का बजट2,29,39,440₹और उत्तर प्रदेश,मॉडर्न प्राथमिक पाठशाला, ईसाई टोला, प्रेमनगर, झांसी, उत्तर प्रदेश का बजट 2,32,42,580₹ था।

अन्य संबंधित विद्यालय को भी जानकरी भेजी गई हैं वहीं,जिन विद्यालयों के आवश्यक दस्तावेज अभी तक जमा नहीं हुए हैं, उन्होने उनसे अनुरोध किया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपने संपूर्ण कागजात संबंधित समिति को उपलब्ध कराएं। इससे उन विद्यालयों को भी ग्रांट प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा।
इस पहल से विद्यार्थियों,अध्यापकों एवं कर्मचारियों का भविष्य उज्ज्वल होगा तथा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *