अमारा सोई पूजा समिति’ दुर्गा पूजा में महिलाओं ने खास पहनावे से की आरती।

Uncategorized

दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली पूरी तरह राममय के साथ दुर्गा पूजा पंडालो में भव्य दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई है।
दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली वार्ड 2 में अमारा सोई पूजा समिति द्वारा एस डी एम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पिछले 15सालों से नवरात्रो में होने वाली दुर्गा पूजा मनायीं जाती है।
अमारा पूजा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शकर घोष ने बताया कि हमारे यहां सभी धर्मो के लोगो द्वारा मिलजुल कर भव्य दुर्गा पंडाल लगाकर महा दुर्गा पूजा का आयोजन 16से 21अक्टूबर तक किया जा रहा है । सुबह से ही युवाओं,महिलाओं में आरती, पूजा, और कला नृत्य को लेकर अति उत्साह रहता है, परम्परागत भोग प्रशाद रोजाना विभिन्न प्रकार के व्यंजन, विशेष प्रकार के परिधान पहन कर महिलाये आरती करती है रंग खेला भी होता है।


उन्होंने सरकार के प्रति रोष जताते हुए बताया कि छठ पूजा, कावड़ यात्रा के लिए सरकारें समितियों को फण्ड देती है लेकिन दुर्गा पूजा के लिए कोई योजना नहीं, लाखों वोटर दिल्ली में रहते है,वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं की जाती हमारी मांग है कि सरकारों को हमारी और भी ध्यान देना चाहिए।


उन्होंने स्थानीय विधायक गजेंदर सिंह यादव का भी आभार जताया कि उन्होंने हर सम्भव हमारी मदद की है वहीं सभी वर्गों का हमको सहयोग मिलता है। इस मौके पर प्रधान हारु बनर्जी, शिबू दत्ता, अरविन्द नशकर, गुरमीत सिंह सेठी, गौरंग मालेकर, मिठू बगची, काकुली मालाकार, शम्पा गाँगुली , देवी चक्रवर्ती,शिल्पी गाँगुली, खुशी गाँगुली, दाल गाँगुली , दिया नशकर, अशीका घोष, और सिमरजोत सेठी के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *