
हाइपेरियन-पावर्ड टाटा सिएरा
मुंबई, 17 दिसंबर 2025: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की नई टाटा सिएरा ने देश में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सिएरा ने 12 घंटे में सर्वाधिक माइलेज प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना स्थान बनाया है। इंदौर के नैटरैक्स ट्रैक पर हुए इस प्रमाणित टेस्ट में सिएरा ने 29.9 किमी प्रति लीटर का उत्कृष्ट माइलेज दिया, जो अब तक के राष्ट्रीय मानक से भी अधिक है। यह उपलब्धि पिक्सेल मोशन टीम के प्रयासों से संभव हुई, जिसने 30 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वाहन को लगातार चलाया और केवल ड्राइवर बदलने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लिए। रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि उसी दिन की गई।
इस सफलता के केंद्र में है नया 1.5L हाइपेरियन पेट्रोल इंजन, जिसे उच्च दक्षता, सुसंस्कृत परफॉर्मेंस और बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एडवांस कम्बशन सिस्टम, टॉर्क-रिंच परफॉर्मेंस रेंज और फ्रिक्शन-ऑप्टिमाइज्ड आर्किटेक्चर की बदौलत वाहन ने पूरे रन के दौरान सतत और स्थिर परफॉर्मेंस दिया। यह हाइपेरियन पावरट्रेन की इंजीनियरिंग क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रमाण है।
इस उपलब्धि पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, श्री मोहन सावरकर ने कहा,
“सिएरा की शुरुआत में ही राष्ट्रीय एफिशिएंसी रिकॉर्ड बनाना हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। हाइपेरियन इंजन प्लेटफ़ॉर्म को पेट्रोल पावरट्रेन की क्षमताओं को नए स्तर पर ले जाने के लक्ष्य के साथ विकसित किया गया था। यह रिकॉर्ड उस प्रयास की स्पष्ट पुष्टि करता है। यह उपलब्धि सिएरा के ग्राहकों के लिए उसके मूल्य प्रस्ताव को और मजबूत बनाती है और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की उन्नत, कुशल और भविष्य-तैयार तकनीकों को बाज़ार तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
इसी अवसर पर सिएरा ने नैटरैक्स, इंदौर में निर्धारित टेस्ट परिस्थितियों के तहत 222 किमी/घंटा की टॉप स्पीड भी दर्ज की, जिससे 1.5L हाइपेरियन इंजन की परफॉर्मेंस क्षमता और स्पष्ट रूप से सामने आती है।
महत्वपूर्ण नोट:
फ्यूल एफिशिएंसी और टॉप-स्पीड टेस्ट नियंत्रित वातावरण में, प्रशिक्षित और विशेषज्ञ ड्राइवरों द्वारा, निगरानी में संचालित किए गए थे।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ग्राहकों को ऐसी ड्राइविंग परिस्थितियाँ दोहराने की सलाह नहीं देता। सभी वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित स्पीड लिमिट का ध्यान रखें और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
ग्राहकों को डिलीवर किए जाने वाले वाहनों की अधिकतम स्पीड 190 किमी/घंटा तक सीमित रहेगी, जो टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के कठोर सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।

