सुनेत्रा पवार ने व्यक्तिगत दुःख के बावजूद जनता के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है: ब्रजमोहन श्रीवास्तव।

सुनेत्रा पवार ने लीं उप मुख्यमंत्री की शपथ:

नई दिल्ली।बंसी लाल रिपोर्ट: सार्वजनिक जीवन में ज़िम्मेदारी के लिये अपने व्यक्तिगत दुःख को खुद तक सीमित रख कर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिये सहमति देकर सुनेत्रा पवार एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी जनविश्वास व उससे किये वायदों को सर्वोपरि मानती है। इसका आज सबसे बड़ा उदाहरण अपने सबसे लोकप्रिय नेता की मृत्यु के उपरांत जब पूरी पार्टी दुख के सागर में डूबी हुई है तब भी इस व्यक्तिगत दुःख तथा अपूरणीय क्षति के बावजूद जनता एवं राज्यहित में दृढ़ निर्णय लेकर सिद्ध कर दिया है। यह बात राष्ट्रीय महासचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कही।
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से श्रीमती पवार को विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय लिया। उन्होंने व्यक्तिगत शोक की स्थिति के बावजूद पार्टी के निर्णय को शिरोधार्य करते हुए यह दायित्व स्वीकार किया, जो उनके जनता प्रति उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पुनः दोहराया है कि पार्टी सदैव संगठन, सुशासन एवं जनसेवा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी तथा राज्य के विकास और स्थिरता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि शोक के इस दौर में हमें इस निर्णय पर सादगी और शालीनता का परिचय देना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top