सहकार भारती (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर यादवेंद्र सिंह को सह विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी।

नई दिल्ली। सहकार भारती (आरएसएस)का 47 वा स्थापना दिवस संस्कार भारती भवन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारीयों के नाम की विधिवत घोषणा की गई,जिसमें प्रमुख समाजसेवी महरौली विधानसभा निवासी यादवेंद्र सिंह को सह विभाग प्रमुख,दक्षिणी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सरकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन ठाकुर, प्रोफेसर बलवान गौतम, दिल्ली प्रदेश सरकार भारती के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सीए राजेंद्र अरोड़ा के अलावा सैकड़ो की संख्या में सहकार भारती के विभिन्न पदों पर जिम्मेवारी निभा रहे पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर नव नियुक्त सह विभाग प्रमुख यादवेंद्र सिंह ने कहा कि आरएसएस की शाखा सहकार भारती लगभग 5 दशकों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भरपूर निर्वाह कर रहा है। सहकार भारती चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक की अपनी जिम्मेवारियों को जिस शिद्दत से निभा रहा है।श्री सिंह ने कहा कि सहकार भारती ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है,जिसके लिए वह सहकार भारती शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सहकार भारती मजबूती से समाज कल्याण एवं आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए बेहतर कार्य करेगा। स्थापना दिवस पर यादवेंद्र सिंह ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन मानवता के कल्याण के लिए है और इसमें सभी का साथ एवं सभी का विकास अपेक्षित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top