वैश्यकुल द्वारा अग्रोहा धाम यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को श्री विष्णु मित्तल जी (महामंत्री, भाजपा दिल्ली) द्वारा भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया गया।

आज वैश्यकुल द्वारा अग्रोहा धाम यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को श्री विष्णु मित्तल जी (महामंत्री, भाजपा दिल्ली) द्वारा भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया गया।

गिरीश मित्तल, (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वैश्यकुल) ने बताया कि यात्रा श्री अरविंद गर्ग जी (वैश्यकुल संस्थापक एवं जिला अध्यक्ष, भाजपा चांदनी चौक) के मार्गदर्शन में एवं श्री अमित गोयल (महामंत्री, वैश्यकुल) एवं श्री पवन सिंघल जी (महामंत्री, वैश्यकुल) के कुशल संचालन में संचालित हुई। यात्रा में वैश्यकुल के सभी पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारी गए। यात्रा में पितामह महाराजा अग्रसेन जी के स्थान अग्रोहा धाम में सभी ने आशीर्वाद ग्रहण किया एवं कुलदेवी महालक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद ग्रहण किया।
यात्रा के पड़ाव में सभी ने अग्रोहा शक्तिपीठ पर भी दर्शन का लाभ लिया एवं वहां पर बन रहे अध्य महालक्ष्मी मंदिर का भी अवलोकन किया और पितृ सरोवर में सभी ने तर्पण अर्पित किया।

अग्रोहा शक्तिपीठ पर वैश्यकुल की कार्यकारिणी बैठक भी हुई जिसमें काफी विषयों पर चर्चा हुई जिसमें गऊ माता के अंतिम संस्कार को विधिवत करने के लिए उपयुक्त सुझावों पर भी चर्चा हुई।

तत्पश्चात सभी ने काजला धाम में श्री बालाजी जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

यात्रा के सफल आयोजन पर सभी ने भविष्य में अन्य धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्राएं करने का निर्णय किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top