भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कल जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये को लेकर अपना वक्तव्य दिया।

Uncategorized

नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कल जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये को लेकर अपना वक्तव्य दिया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह कहा है कि “कल जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस का रवैया, उनके दशकों पुराने विस्थापन के दर्द से भी ज़्यादा डरावना था। अजय साधु नामक व्यक्ति के साथ पुलिस ने न केवल बेरहमी से हाथापाई की, बल्कि उन्हें पुल से नीचे धक्का दे दिया। इस बर्बरता में उनकी दोनों टाँगें टूट गईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस देश की आत्मा ही शांतिपूर्ण आंदोलनों से गढ़ी गई हो, वहाँ अपने जायज़ हकों की मांग करना क्या अब इतना बड़ा अपराध बन चुका है?

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह अमानवीय और असंवेदनशील रवैया बेहद शर्मनाक है और लोकतंत्र की बुनियादी आत्मा पर सीधा हमला है।” उन्होंने यह भी अपील करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर DG पुलिस को जल्द से जल्द दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह से भी मांग कि वो ये देखे कि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न हो और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *