दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय (महिला) का 57वाँ वार्षिकोत्सव गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

Uncategorized

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय (महिला) का 57वाँ वार्षिकोत्सव महाविद्यालय के सभागार में अत्यंत उल्लास और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती वर्ष के औपचारिक शुभारंभ को समर्पित रहा, जिसके अंतर्गत उनके शिक्षा-दर्शन और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की पूर्व सहायक महासचिव एवं लेखिका श्रीमती लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय समन्वयक (शंघाई सहयोग संगठन) श्री आलोक डिमरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके लोगो का अनावरण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र गुप्ता ने शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताते हुए छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग नागरिक बनने का संदेश दिया।

मेधावी छात्राओं एवं शिक्षण तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *