दिल्ली की दीपाली माथुर बनी मिसेज़ इंडिया,क्रॉउन पहन हुई भावूक,मिसेज़ यूनिवर्स के लिए तैयारी।

दिल्ली की दीपाली माथुर बनी, मिसेज़ इंडिया, घर पर हुआ भव्य स्वागत.।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहें उपाये, कानून नाकाफी :दीपाली माथुर।

दक्षिणी दिल्ली : जयपुर के ताज पैलेस और आमेर के किले में 21 दिसंबर 2025,को हुए इलीट इंडिया प्रतियोगिता में देश भर से आयी लगभग 40 प्रतियोगी महिलाओं में श्री मति दीपाली माथुर दयाल को मिला मिसेज़ इंडिया का इलीट ख़िताब। क्रॉउन पहन भावूक होकर कहा अब मिसेज़ यूनिवर्स का ख़िताब भी इंडिया में होगा उसके लिए मेरी तैयारी शुरू हो चुकी है।

मिसेज़ इंडिया बन दीपाली माथुर पेशे से बैंकर है, अपने घर दक्षिणी दिल्ली के साकेत में जैसे ही आने की खबर आस पास के निवासियों, रिस्तेदारो, सहेलियों, साथ काम करने वालों, शुभचिंन्तको को लगी बड़ी संख्या में घर पहुँचे और ढ़ोल नगाडो के साथ जम कर, डांस, भंगड़ा कर उत्साहवर्धन करतें हुए स्वागत किया, वहीं परिवार में उनके पति, पुत्री, सास, ससुर, माँ पिताजी बहनो सहेलियों ने स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी।
इस मौके पर भारी मिडिया का जमावड़ा, साथ ही लोग एक नजर देखने के लिए उत्सुक दिखे।
श्रीमती भारत, मिसेज़ इंडिया बनने पर दीपाली माथुर ने मिडिया से वार्ता के बताया कि प्रतियोगिता कठिन थी हजारों नमिनेशन हुए, सभी को कई प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ा,कई महीनों, विभिन्न कठिनाइयों,वाद-प्रतिवाद,स्विमिंग,
जरनल नोलीज,विभिन्न कोस्टियौम पहन कर, एक गृहणी,माँ बेटी, पुत्री, बहु पत्नी ज़ब किसी ऐसी प्रतियोगिता में जाती है कठिनाइयों और चुनौतीयों से गुजरना पड़ता है, मैंने उनका डट कर मुकाबला किया जिसमे मेरे परिवार का सहयोग मिला और आज में ताज पहनकर मिसेज़ इंडिया बन गई, महिला सुरक्षा के लेकर चिंता जाहिर करतें हुये कहा की अभी सरकारों को और कड़े कानून बनाने की जरूरत है। दीपाली ने कहा कि अब आगे होने वाले मिसेज़ यूनिवर्स की तैयारियां है, उसके लिए जल्द ही कार्य योजना बनाई जाएगी,में विकसित भारत का सपना देख कर और भी अच्छा करने के लिए तत्पर हूँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top