जैन आचार्य लोकेशजी का अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित होना भारत के लिए गौरव का विषय- कपिल मिश्रा

Uncategorized

यह सम्मान भारत की आध्यात्मिक विरासत एवं भगवान महावीर के सिद्धांतों का है- आचार्य लोकेश

दिल्ली/गुरुग्राम 8 अगस्त 2025, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पूज्य दलाई लामा जी एवं मलाला जी के साथ अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से लंदन में परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मार्च” में सम्मानित होना भारत देश के लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय हैं कि युद्ध, हिंसा व परमाणु खतरे से जुझ रहे विश्व जन मानस को शांति व सद्भावना का संदेश देने व शांति स्थपित करने के प्रयासो के लिये आध्यत्मिक गुरु दलाई लामा जी, विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी एवं मलाला यौसफ्जई को 9 अगस्त को लंदन के हाइड पार्क में आयोजित “परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्च” में International Council of Jurists द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ से सम्मनित किया जायेगा।

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक विश्व शांति दूत जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि यह सम्मान भारत की महान आध्यात्मिक विरासत एवं भगवान महावीर के अहिंसा शांति सद्भावना के सिद्धांतों का है उन्होंने कहा एक संत सम्मान व तिरस्कार से परे होता है तथापि इस सम्मान से ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है उन्होंने अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के विश्व भर में फैले कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को आह्वान किया कि आओ हम सब मिलकर देश और दुनिया को हिंसा व तनाव से मुक्त कर खूबसूरत बनाने के लिए पुरुषार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *