
सदर बाजार में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया।
देश की एकता और अखंडता के लिए की गई अरदास – परमजीत सिंह पम्मा

धन धन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से जगह-जगह बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर बाजार में व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की ओर से विभिन्न व्यापारी व विभिन्न धर्मो ने सदर बाजार में बड़ी धूमधाम से प्रकाश उत्सव मनाया और लंगर का आयोजन किया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष विष्णु यादव, बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, प्रदीप सचदेवा, सचिव अभय सभरवाल शेखर कटारिया व अरमान भाई सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अरदास की व लंगर वितरण किया।
परमजीत सिंह पम्मा ने बताया हर वर्ष इसी प्रकार सभी धर्म के लोग श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा सदर बाजार एक आपसी भाईचारे की मिसाल है। जिसका संदेश पूरे देशभर में जाता है।
