खण्डेलवाल वैश्य समाज (रजि.) दिल्ली द्वारा नववर्ष मंगल मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज (रजि.) दिल्ली द्वारा नववर्ष मंगल मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होटल हॉलिडे इन ,मयूर विहार में किया गया जिसमे लगभग समाज के सभी विशिष्ट बंधू उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री गोपाल दास खण्डलेवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष मंगल मिलन का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी आयोजन के साथ साथ ये निर्णय लिया गया कि हम अपने समाज एवं देश के विशेष योगदान एवं सेवा के लिए विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाए। जिसमे नीचे विभूतियाँ उपस्थित थी:

श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी, मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट , चांदनी चौक, दिल्ली।

डॉ. के. के. खण्डेलवाल जी IAS, चीफ नेशनल कमिश्नर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नई दिल्ली।

श्रीमती आँचल खण्डेलवाल जी, CBDT, डायरेक्टर, मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस

श्री अशोक अग्रवाल जी, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन।

श्री रमेश बढ़ाया जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, खण्डेलवाल वैश्य महासभा।

इन अतिथियों को पटका पहना कर इन लोगो को नरेश रावत, महेश झालानी, गोपाल दास खण्डेलवाल, सुरेश बुडवारिया, संदीप लाभी द्वारा सम्मानित किया गया I

इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। और अध्यक्ष गोपाल दास खण्डेलवाल ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार रखते हुए बताया कि हमारा खण्डेलवाल समाज एक स्थायी अस्पताल बनाएगा जिसके लिए खण्डेलवाल ट्रस्ट द्वारा धन एकत्रित किया जाएगा।

इसको सभी लोगो ने तालिया बजाकर अनुमोदित किया।

इसके बाद नरेश रावत , महेश झालानी, कमलेश गुप्ता , संदीप लाभी, घनश्याम बटवारा , राकेश रावत, रमेश चंद खण्डेलवाल द्वारा ट्रस्ट का सदस्य बनने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। इसलिए उनका माननीय के. के. खण्डेलवाल IAS द्वारा सबको माला पहना कर सम्मानित किया और समाज के सभी बंधुओ से अपील करता हूँ कि इस कल्याणकारी योजना के लिए सभी लोग आगे आकर अपना नाम ट्रस्टी में लिखवाय।

सभा में माननीय श्रीमती कनक खण्डेलवाल धर्मपत्नी श्री सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, माननीय के. के. खण्डेलवाल जी IAS, श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री रमेश बढ़ाया जी ने अपने विचार रखे। (संलग्न-पत्रकार द्वारा अतिथियों के विचार नोट करे हैं उन्हें छाप दीजिये। )

इसके उपरांत सभी अतिथियों को उपहार प्रदान किया गया।

अंत में महामंत्री संदीप लाभी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया और प्रीतभोज के लिए आमंत्रित किया गया।

सभा में विशेष रूप से नरेश रावत- मुख्य संरक्षक, महेश झालानी-मुख्य संरक्षक, गोपाल दास खण्डेलवाल- अध्यक्ष, सुरेश बुडवारिया- महामंत्री, संदीप लाभी- महामंत्री (कार्य.), गणेश गुप्ता-संरक्षक, घनश्याम बटवारा-संरक्षक, कमलेश गुप्ता-संरक्षक, पवन पटौदिया-संरक्षक, रमेश चंद खण्डेलवाल फरीदाबाद-संरक्षक, सिद्धार्थ बटवारा-संरक्षक, अंकुर खण्डेलवाल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन झालानी, सुमन खण्डेलवाल, दिनेश बढ़ाया, नारायण खण्डेलवाल, अनिल खण्डेलवाल CA, राकेश रावत कोषाध्यक्ष, गिरिराज प्रसाद रावत, कपिल खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, मिनाक्षी खण्डेलवाल, सुरुचि खण्डेलवाल, महेन्दर कायस्थवाल, राजेंदर आर.के.के., राकेश झालानी, आलोक बम्ब, मुकेश खण्डेलवाल , प्रकाश खण्डेलवाल, गोपाल जसोरिया, नारायण खण्डेलवाल , फ़तेह चंद खण्डेलवाल, मंगत रामआदि उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न संगठन के अध्यक्ष , देवेंदर ठाकुरिया, महेन्दर झालानी , अमर चंद बढेरा, महेश नरायनवाल, महावीर प्रसाद कूलवाल, अमित टोडवाल, ललित मामोडिया, सुरेश चंद गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता फरीदाबाद, किशोर रावत, संजय गुप्ता, अमित टोडवाल, मनीष खण्डेलवाल, गोपाल खण्डेलवाल, अन्य अपने साथी द्वारा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top