कॉमेडीयन,एंकर साजन बालियान को मिला ”लाफ़्टर चेलेंज ग्रेड’ फिनाले ख़िताब।

Uncategorized

कॉमेडियन साजन बालियान ने जीता ‘लाफ्टर चैलेंज’ ग्रैंड फिनाले 2025
नोएडा | 27 दिसम्बर 2025
कॉमेडी की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन साजन बालियान ने ‘लाफ्टर चैलेंज ग्रैंड फिनाले 2025’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
भूटानी इंफ्रा ग्रुप द्वारा नोएडा सेक्टर-32 स्थित भूटानी मॉल में आयोजित इस भव्य लाफ्टर चैलेंज में दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों से करीब 200 स्टैंड-अप कॉमेडियनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कई रोमांचक राउंड्स से होकर गुज़री, जिसके बाद 27 दिसम्बर को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया।


ग्रैंड फिनाले में 40 चुने हुए कॉमेडियनों ने अपनी शानदार और दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को जमकर हँसाया। जब तीनों जजों ने सर्वसम्मति से साजन बालियान को विजेता घोषित किया, तो पूरा माहौल तालियों और उत्साह के शोर से गूंज उठा।
👉 साफ-सुथरी और पारिवारिक कॉमेडी को अपनी पहचान बनाने वाले साजन बालियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिना फूहड़ता के भी दिल जीता जा सकता है। उनकी बेहतरीन प्रस्तुति ने न सिर्फ जजों, बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया।


🏅 विजेता बनने पर साजन बालियान को मंच पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साजन बालियान ने कहा,मेरी इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है। उनकी कई सालों की मेहनत ओर फैमिली ओर पत्नी डॉ. मोनिका बालियान का हमेशा पूरा सहयोग और समर्थन मेरे साथ रहा है।”
लाफ्टर चैलेंज में मिली यह जीत साजन बालियान के कॉमेडी करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है और आने वाले समय में उनके और बड़े मंचों पर चमकने की उम्मीद के साथ अपने गाँव खेड़ी के साथ जिला मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर रहे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *