कर्मचारियों की सुरक्षा,स्वास्थ्य को लेकर उद्योगपतियों के साथ डा. महेश शर्मा सांसद की बैठक।

‘कर्मचारियों को मिले सुविधाएँ, यह उद्योग मालिकों की जिम्मेदारी’—श्रमेव जयते सम्मेलन में जोर

इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) की ओर से सेक्टर-18 स्थित होटल में “श्रमेव जयते – न्यू लेबर कोड्स सेमिनार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ICIM के चेयरमैन श्री सत्येन्द्र सिंह और डायरेक्टर श्री अंशुमान सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के श्रम प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुग सुन्दरम ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ. सुन्दरम ने कहा कि नए श्रम कानूनों का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ, समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, जिसका पालन उद्योग मालिकों की जिम्मेदारी है।

सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए। सत्रों में एडवोकेट सुधीर कुमार गुप्ता ने सोशल सिक्योरिटी एवं OHS कोड, एडवोकेट गोविंदराजु एन.एस. ने वेज कोड 2019 और एडवोकेट यजत कुमार ने इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020 पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में DLC–DDF नोएडा, गाज़ियाबाद और मेरठ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे उद्योग और शासन के बीच संवाद और मजबूत हुआ।

श्री सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि नए श्रम संहिताएँ श्रमिकों को सम्मान, सुरक्षा और स्थिरता देने की दिशा में बड़ा कदम हैं। सम्मेलन का आयोजन LegalIPL और Utthan Samiti के सहयोग से किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top