ऑरेंज हेल्थ लैब्स ने ऑरेंज वन नाम की एक नई पहल शुरू की है। इसका मकसद लोगों को बीमार पड़ने से पहले ही अपनी सेहत की जांच और देखभाल करने में मदद करना है, ताकि वे समय रहते स्वस्थ रह सकें।

नई दिल्ली:- जनवरी 2026, नेशनल: ऑरेंज हेल्थ लैब्स, जो भारत की नंबर 1 रेटेड डायग्नोस्टिक कंपनी है, ने ऑरेंज वन लॉन्च किया है। यह आपकी सेहत को आसान और बेहतर तरीके से मैनेज करने का एक नया तरीका देता है। यह प्रोडक्ट सेहत की देखभाल का तरीका बदल देता है, क्योंकि इसमें हर टेस्ट के लिए अलग-अलग पैसे देने की ज़रूरत नहीं रहती।

ऑरेंज वन के ग्राहक एक कंप्लीट फुल-बॉडी चेक-अप के ज़रिए अपनी सेहत से जुड़े सभी संभावित खतरों की पूरी जानकारी पा सकते हैं। इसमें 114 से ज़्यादा ब्लड मार्कर्स शामिल हैं, जिसमें Apo A1 / Apo B जैसे एडवांस पैरामीटर, दिल के जोखिम के लिए और ट्रोपोनिन-I, इंसुलिन रेजिस्टेंस की जाँच के लिए HOMA-IR और हार्मोन व विटामिन की विस्तृत प्रोफ़ाइल शामिल है।

इसके बाद ग्राहक पूरे साल अपनी सेहत पर नज़र रख सकते हैं। वे ज़रूरत पड़ने पर 100 ज़रूरी टेस्ट्स में से कोई भी टेस्ट बिना पैसे दिए करवा सकते हैं। इनमें थायरॉइड के टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल से जुड़े टेस्ट और HbA1c जैसे डायबिटीज़ टेस्ट शामिल हैं।

यह प्रोडक्ट लोगों को 2026 की शुरुआत अपनी सेहत के प्रति नए संकल्प के साथ करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। यह इस सच को समझते हुए तैयार किया गया है कि सिर्फ़ साल में एक बार टेस्ट कराने से न तो बीमारी को समय रहते रोका जा सकता है और न ही पुरानी बीमारियों को सही तरह संभाला जा सकता है। सेहत की सही देखभाल के लिए पूरे साल निगरानी ज़रूरी होती है। लेकिन हर बार टेस्ट के लिए पैसे देना लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। इस प्रोडक्ट की कीमत 4,999 रुपये है, जो सिर्फ़ एक बार देनी होती है। इसका मकसद लोगों की सेहत संभालने की सोच को बदलना है, ताकि रोज़मर्रा के ज़रूरी टेस्ट आसानी से, ज़रूरत पड़ने पर और बिना किसी झंझट के कराए जा सकें।

भारत में मोटापा, दिल की बीमारी और डायबिटीज़ जैसी लाइफ़स्टाइल से जुड़ी समस्याएँ बढ़ रही हैं। सही समय पर लिए गए सेहत से जुड़े फैसलों से इन बीमारियों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। ऑरेंज वन हेल्थ प्लान लोगों को अपनी सेहत की पूरी ज़िम्मेदारी खुद लेने में सक्षम बनाता है।

इस नयी पहल के बारे में बात करते हुए ऑरेंज हेल्थ लैब्स के को-फाउंडर ध्रुव गुप्ता कहते हैं कि, “आज लोग अपनी सेहत को लेकर ज़्यादा जागरूक हो गए हैं। वे समय रहते टेस्ट कराना चाहते हैं। साथ ही वे उन टेस्ट रिपोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहते हैं जिनमें कोई कमी या गड़बड़ी दिखाई देती है। ऑरेंज वन के ज़रिए हम लोगों को यह आदत डालने में मदद कर रहे हैं कि वे समय-समय पर अपनी सेहत की जाँच कराते रहें, ताकि लगातर निगरानी से सेहत में होने वाले अच्छे बदलाव उन्हें साफ़ दिखाई दें।

इस पर आगे बात करते हुए ऑरेंज हेल्थ लैब्स के को-फाउंडर तरुण भांबरा कहते हैं कि कंपनी की एक मुख्य सोच #Build4Family है—यानी ऐसे टेस्ट के पैकेज बनाना, जिन्हें हम अपने परिवार के लिए भी चुनें। इस प्रोडक्ट के ज़रिए कंपनी ग्राहकों की एक बड़ी उलझन दूर करती है कि कौन-सा पैकेज लें। ऑरेंज वन एक ऐसा पैकेज है, जिससे कोई भी अपनी सेहत की पूरी जानकारी पा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ़ एक बार की जाँच नहीं, बल्कि पूरे साल तक सेहत पर नज़र रखने का बेहतरीन तरीका है। उनका मानना है कि सेहत की देखभाल कभी-कभार नहीं, बल्कि लगातार होनी चाहिए और इसके लिए साल भर की फ़ीस सिर्फ़ एक बार ही देनी चाहिए।”

ऑरेंज वन सीमित समय के लिए उपलब्ध है और https://www.orangehealth.in/one से खरीदा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top